ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

बिहार में बढ़ रहा अपरहण का कारोबार! 10 लाख रंगदारी नहीं दी तो बेटी को उठा ले गए बदमाश

MUZAFFARPUR : बिहार में एक बार फिर से तेजी के साथ अपहरण कारोबार अपना पांव पसारने लगा है। राज्य के अंदर पुलिस महकमे के मुखिया लगातार क्राइम कंट्रोल को लेकर बैठक कर रहे हैं। बाबजूद इ

बिहार में बढ़ रहा अपरहण का कारोबार! 10 लाख रंगदारी नहीं दी तो बेटी को उठा ले गए बदमाश
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में एक बार फिर से तेजी के साथ अपहरण कारोबार अपना पांव पसारने लगा है। राज्य के अंदर पुलिस महकमे के मुखिया लगातार क्राइम कंट्रोल को लेकर बैठक कर रहे हैं। बाबजूद इसके आए दिन कहीं न कहीं से अपराध से जुडी बड़ी खबर निकल कर सामने आती रहती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आया है। जहां बदमाशों ने रंगदारी नहीं देने के एबज में कारोबारी के बेटी का अपहरण कर डाला है। इसके बाद उन्होंने अब अपनी फिरौती की रकम भी दुगुनी कर डाली है।  


दरअसल, यह पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। जहां दस लाख रूपए रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने उनकी बेटी को अगवा कर लिया। इसके साथ ही पैसे नहीं देने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई है। इससे उनका पूरा परिवार दहशत में हैं। इसके बाद अब बच्ची की माता- पिता ने थाने में आवेदन देकर बेटी की बरामदगी के लिए गुहार लगाई है। इसके साथ ही साथ उन्होंने कहा है कि, उनकी बेटी के साथ मनचले अक्सर छेड़खानी की घटना को अंजाम देते थे। उन्होंने बताया है कि सभी बिजली रीडिंग का काम करते हैं। 


वहीं,बच्ची के माता- पिता के आवेदन के बाद थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।  इसमें तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। इसके आलावा तीन अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज करवाया गया है। फिलहाल पुलिस टीम शिकायत दर्ज कर आरोपियों को अरेस्ट करने की कवायद में जुट गई है। पुलिस की टीम अपहृत लड़की को खोजने और आरोपियों को अरेस्ट करने में लग गई है। पीड़ित परिजन ने पुलिस को दी गई जानकारी में बताया है कि,  सुमन गुप्ता और आकाश गुप्ता नाम के लड़के छेड़खानी की घटना को अंजाम देते थे।


इधर, पीड़ित ने आरोप लगाया है कि रंगदारी नहीं देने पर अपहरण की घटना को अंजाम दिया गया है। सदर थाने के थानेदार ने बताया है कि मामले में वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान जारी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों के लोकेशन की जांच की जा रही है।