ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Election Voting: पहले चरण में महिलाओं ने किया रिकॉर्ड मतदान, गांव-शहर में दिखा उत्साह Bihar election 2025 : पहले चरण में जबरदस्त वोटिंग, मोकामा बनी सियासत का अखाड़ा; किसके सिर पर सजेगा ताज Bihar Election 2025: पटना में क्यों रहा मतदान प्रतिशत सबसे कम, जानें क्या है कारण? Bihar politics : विजय सिन्हा पर लखीसराय में क्यों हुआ हमला? पिछले साल भी यहीं हुआ था विरोध;जानिए आखिर क्या है वजह Bihar Election 2025: पहले चरण में रिकॉर्डतोड़ मतदान, जानें कौन सा जिला रहा सबसे आगे और कहां हुआ सबसे कम मतदान? Bihar Weather: बिहार के दर्जन भर जिलों में गिरा तापमान, अगले 3 दिनों तक कुछ ऐसा रहेगा मौसम का हाल Bihar Chunav : सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश: अब उम्मीदवारों को नामांकन पत्र में बताना होगा हर आपराधिक मामला — बिहार चुनाव के बीच अहम फैसला Bihar News: बिहार के कटिहार से अपहृत 'कृष्णा' भागलपुर से बरामद, 72 घंटे बाद पुलिस को मिली सफलता Bihar News: सांसद रवि किशन को फिर मिली जान से मारने की धमकी, बिहार के शख्स की तलाश में जुटी पुलिस Bihar Election 2025: RJD प्रत्याशी भाई वीरेंद्र को पुलिस को धमकी देना पड़ा महंगा, FIR दर्ज

बिहार में अब ऐसा रहेगा मौसम, जानिए.. बारिश होगी या गर्मी की वापसी

1st Bihar Published by: Updated Sat, 07 May 2022 08:46:18 AM IST

बिहार में अब ऐसा रहेगा मौसम, जानिए.. बारिश होगी या गर्मी की वापसी

- फ़ोटो

PATNA : इन दिनों बिहार के अधिकतर राज्यों में बारिश और तेज आंधी के कारण मौसम सामान्य बना हुआ है। कई शहरों के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, हवा की रफ्तार तेज होने की वजह से लोगो को रहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पूरे प्रदेश में पूर्वी और दक्षिण पूर्वी हवा की स्थिति सामान्य बनी हुई है। हवा की गति 10-12 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई है। 


मौसमी के प्रभाव को देखते हुए अगले 24 घंटों के बीच प्रदेश के सात जिलों के पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, अररिया, किशनगंज जिले में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इन जगहों पर रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने की हिदायत दी गई है। मौसम विज्ञान की मानें तो प्रदेश में कुछ दिनों तक पुरवा का प्रभाव बना रहेगा। 


बीते गुरुवार को दरभंगा में सर्वाधिक बारिश 73.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, मुजफ्फरपुर के सरैया में 43.0 मिमी, पूर्वी चंपारण के चकिया में 33.8 मिमी, सहरसा के महिषी में 30.2 मिमी, बांका में 30.2 मिमी, सहरसा के सौरबाजार में 29.4 मिमी, दरभंगा के हायाघाट में 28.5 मिमी, मधुबनी के झंझारपुर में 25 मिमी, सुपौल के बसुआ में 21 मिमी, कटिहार के मनिहारी में 19.4 मिमी, वैशाली  में 17.8 मिमी, सहरसा के सिमरी में 38.6 मिमी, मुजफ्फरपुर के मीनापुर में 16.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। 


36.8 डिग्री सेल्सियस पटना का तापमान 

10-12 किमी प्रतिघंटा हवा की रफ्तार 

73.2 मिमी के साथ दरंभगा में सर्वाधिक बारिश 

39.3 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा सबसे गर्म शहर 

40 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया प्रदेश का तापमान


मौसम विज्ञान के आधार पर शुक्रवार को 39.3 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। जबकि पटना के अधिकतम तापमान में 4.6 डिग्री की वृद्धि के साथ 36.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है। प्रदेश के जयादातर शहरों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया है। 


शहरों का अध‍िकतम तापमान

पटना  - 36.8 

पूर्णिया - 33.4 

कटिहार - 33.7 

जमुई - 38.1 

सिवान - 34.0 

नालंदा - 38.4

बेगूसराय - 35.1

सहरसा - 33.1

दरभंगा - 34.0 

सुपौल - 34.0 

बक्सर - 38.2 

गया - 38.4 

औरंगाबाद - 39.2 

नालंदा - 38.4

वैशाली - 35.7 

मुजफ्फरपुर - 32.8 

अररिया - 34.5