BIHAR: बड़हरा के तुर्की गांव में महिला चौपाल का आयोजन, सोनाली सिंह ने कहा..'अब बदलाव महिलाओं की ताकत से होगा' Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एक्टिव हुआ पटना जिला प्रशासन, इस दिन से शुरू होगा हथियारों का वेरिफिकेशन Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एक्टिव हुआ पटना जिला प्रशासन, इस दिन से शुरू होगा हथियारों का वेरिफिकेशन Viral Video: वायरल वीडियो कांड में BJP बड़ा एक्शन, पार्टी से निकाले गए बब्बन सिंह रघुवंशी; डांसर के साथ पार कर गए थे सारी हदें Viral Video: वायरल वीडियो कांड में BJP बड़ा एक्शन, पार्टी से निकाले गए बब्बन सिंह रघुवंशी; डांसर के साथ पार कर गए थे सारी हदें Life Style: ये तीन फूड्स खाए तो पड़ सकते हैं लेने के देने, शरीर के लिए हैं काफी खतरनाक; जानिए... DARBHANGA: राहुल गांधी पर 2 केस दर्ज, 20 नामजद कांग्रेस नेता और 100 अज्ञात के खिलाफ भी प्राथमिकी Bihar News: डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने की हाई लेबल मीटिंग, अधिकारियों को दिए यह निर्देश Bihar News: डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने की हाई लेबल मीटिंग, अधिकारियों को दिए यह निर्देश Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, BLA प्रशिक्षण का तीसरा चरण सम्पन्न
1st Bihar Published by: Updated Mon, 12 Apr 2021 07:55:42 AM IST
- फ़ोटो
PATNA : बिहार के 14 जिलों में सोमवार यानी आज से हीट वेव जैसे हालात बनने के आसार हैं। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य के दक्षिणी मध्य और दक्षिणी पश्चिमी जिलों में पारा 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। गर्म पछुआ की वजह से लू की स्थिति बने रहने की आशंका है। हालांकि उत्तर बिहार में अधिकतम पारा सामान्य से आंशिक ऊपर रहेगा पर दक्षिण बिहार की अपेक्षा कम गर्मी रहेगी।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना से मिली जानकारी के मुताबिक दक्षिण बिहार के लोगों को दोपहर में बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। प्रभावित जिलों पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, बक्सर, लखीसराय, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, जहानाबाद और अरवल जिले में सुबह 10 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक गर्म हवा की स्थिति बनी रह सकती है।
रविवार को पटना के अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ऊपर रहा। 14 अप्रैल से दक्षिण बिहार में आंधी पानी के आसार हैं दरअसल हीटवेव की स्थिति के बाद 14 अप्रैल से राज्य के दक्षिणी भाग में पुरवा हवा बहने की संभावना जताई गई है। जिसके कारण गरजने वाले बादल बनेंगे 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी और आंधी के बाद बारिश की स्थिति भी बन सकती है। पटना सहित 27 जिलों में पिछले 48 घंटों से मौसम शुष्क बना हुआ है। तेज हवाएं चल रही हैं। तेज धूप होने के साथ ही दिन के तापमान में वृद्धि हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटों के दौरान पश्चिम से आने वाली गर्म हवाओं की वजह से तापमान में वृद्धि होगी। इस दौरान आर्द्रता अधिक होने से उमस भरी गर्मी का अहसास होगा। 13 अप्रैल से हवाओं का रुख पूर्व और दक्षिण-पूर्व होने के आसार हैं। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्त हवाएं झारखंड होते बिहार के दक्षिण हिस्से में पहुंचेंगी।