1st Bihar Published by: Updated May 14, 2022, 12:53:44 PM
- फ़ोटो
PATNA: बिहार को 60 नए डीएसपी मिल गए हैं। बीपीएससी की 65वीं संयुक्त परीक्षा के तहत पुलिस सेवा के लिए 60 अभ्यर्थियों की अनुशंसा की गई थी। सभी 60 डीएसपी की नियुक्ति गृह विभाग ने वेतनमान लेवल- 9 (53100 से 167800) में किया है। सभी को ट्रेनी डीएसपी के तौर पर नियुक्त किया गया है।
सरकार द्वारा नवनियुक्त ट्रेनी डीएसपी में अभिनव पराशर, अनीषा राणा, चंदन कुमार ठाकुर, आयुष श्रीवास्तव, हिमांशु कुमार,पौरूष अग्रवाल, निशांत कुमार, आलोक कुमार, कनिष्क श्रीवास्तव, निशांत गौरव, आकाश किशोर, राजीव कुमार, फैज आलम सबा, अनुपेश नारायण, विशाल आनंद, संतोष कुमार पोद्दार, ईशा गुप्ता, गौरव कुमार, आसिफ आलम, विकास कुमार, वसीम फिरोज, पवन कुमार यादव, अंकुर कुमार, पल्लवी कुमारी, रवि शंकर, पूजा प्रसाद, आशीष कुमार, अमित कुमार, मो. अजहरुद्दीन, दिलीप कुमार, पंकज कुमार, कन्हैया कुमार, दुर्गेश दीपक समेत कुल 60 लोग शामिल हैं।
सरकार के आदेश के मुताबिक इन सभी को नियुक्ति से पहले दहेज नहीं लेने और देने का शपथ पत्र देना होगा। जांच में गड़बड़ी पाए जाने के बाद नौकरी भी जा सकती है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।








