1st Bihar Published by: Updated May 03, 2020, 6:24:36 PM
- फ़ोटो
PATNA : कोविड-19 का संक्रमण बिहार में थमने का नाम नहीं ले रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी नियमित अपडेट के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के अंदर सिर्फ 9 नए मरीज सामने आये हैं. एक दिन में 28 मरीजों ने इस जानलेवा बीमारी को मात दिया है. यह एक दिन में स्वस्थ होने वालों मरीजों का रिकार्ड है. इसके साथ ही सूबे में ठीक होनेवाले मरीजों का आंकड़ा 119 हो गया है.
NMCH में स्वस्थ हुए 74 मरीज
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अब तक सबसे ज्यादा एनएमसीएच में 74 मरीज स्वस्थ हुए हैं. एम्स में 1, जेएलएनएमसीएच में 8, एएनएमसीएच में 2, सीवान डीएएमसीएच में 13, गोपालगंज सदर हॉस्पिटल में 2, छपरा सदर अस्पताल में 1, नवादा सदर हॉस्पिटल में 3, एएमएसएस बेगूसराय में 4 और नालंदा आइसोलेशन सेंटर में 11 मरीज स्वस्थ हो गए हैं.
बिहार में 4 मरीजों की मौत
बिहार में अब तक 4 लोगों की मौत हो गई है. बिहार में शनिवार को भी एक व्यक्ति की मौत हुई. पटना एनएमसीएच में सीतामढ़ी के रहने वाले 45 साल के एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. अस्पताल प्रबंधन की ओर से जानकारी दी गई कि यह मरीज पहले से ही कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित था. बता दें कि इससे पहले मुंगेर, वैशाली और मोतिहारी के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत पहले ही हो चुकी है.
आइसोलेशन सेंटर में 379 मरीज भर्ती
बिहार में फिलहाल 379 केस एक्टिव हैं. जिन्हें आइसोलेशन सेंटर में रखा गया है. डॉक्टर उनकी इलाज कर रहे हैं. सूबे के तीन कोविड डेडिकेटेड हॉस्पिटल एनएमसीएच, एएनएमसीएच और जेएलएनएमसीएच में 64 मरीजों का इलाज चल रहा है. राज्य के विभिन्न जिलों में 305 क्वारंटाइन सेंटर बनाये गए हैं. जहां 2343 लोगों को क्वारंटाइन कर रखा गया है.
31 जिलों में फैला कोरोना, साढ़े 5 करोड़ लोगों का सर्वे
बिहार के 31 जिलों में कोरोना फैल चुका है. कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सूबे में डोर टू डोर सर्वे किया जा रहा है. बिहार में एक करोड़ 5 लाख 80 हजार घरों का सर्वे किया जा चुका है. जिसमें 5 करोड़ 76 लाख लोगों का सर्वे किया गया है. इनमें 3420 ऐसे व्यक्ति चिंहित किये गए हैं, जिन्हें बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ है.
यहां देखिये बिहार के सभी जिलों का पूरा डाटा -

रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी तीसरे अपडेट के मुताबिक 17 नए मरीजों की पुष्टि हुई है.
