ब्रेकिंग
PM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरी

बिहार में 10वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप, कोचिंग में साथ पढ़ने वाले 3 लड़कों ने घटना को दिया अंजाम, पीड़िता लगा रही न्याय की गुहार

ROHTAS: बिहार के रोहतास जिले में छात्रा से गैंगरेप किये जाने का मामला सामने आया है। कोचिंग में साथ पढ़ने वाले छात्रों ने मिलकर छात्रा के साथ गंदा काम किया। कोचिंग के लड़कों ने

बिहार में 10वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप, कोचिंग में साथ पढ़ने वाले 3 लड़कों ने घटना को दिया अंजाम, पीड़िता लगा रही न्याय की गुहार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: बिहार के रोहतास जिले में छात्रा से गैंगरेप किये जाने का मामला सामने आया है। कोचिंग में साथ पढ़ने वाले छात्रों ने मिलकर छात्रा के साथ गंदा काम किया। कोचिंग के लड़कों ने दसवीं की छात्रा को जबरन बाइक पर बिठा लिया। 


किसी को उसकी चीख ना सुनाई दे इसलिए लड़कों ने मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और आंखों पर पट्टी बांधकर सुनसान जगह पर ले गये और बारी-बारी से गैंगरेप किया। जिसके बाद घायलावस्था में लड़की को गांव के पास फेंककर फरार हो गया। कोचिंग से घर नहीं पहुंचने पर पिता अपने बेटी की तलाश कर रहे थे तभी उनकी नजर सड़क किनारे पड़ी बेटी पर गयी। 


जिसे उठाकर वो घर पहुंचे जहां बेटी ने अपनी आपबीती सुनाई। पीड़ित पिता ने आरोपी छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। लेकिन अभी तक तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पीड़िता और परिजन पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे हैं।