ब्रेकिंग
बिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपहाईटेंशन तार की चपेट में आए मकान मालिक समेत तीन लोग, निर्माण कार्य के दौरान हुआ बड़ा हादसाहर्ष फायरिंग केस में दोषी BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर फैसला सुरक्षित, शनिवार को आएगा कोर्ट का अंतिम निर्णय; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?टेंडर घोटाला : BAS अफसर मुमुक्ष चौधरी के खिलाफ 'निगरानी' ने 4 माह पूर्व ही रेड में 2 करोड़ रू मिलने की दी थी जानकारी, जेल जाने के बाद अब हुए 'सस्पेंड' लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... बिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपहाईटेंशन तार की चपेट में आए मकान मालिक समेत तीन लोग, निर्माण कार्य के दौरान हुआ बड़ा हादसाहर्ष फायरिंग केस में दोषी BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर फैसला सुरक्षित, शनिवार को आएगा कोर्ट का अंतिम निर्णय; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?टेंडर घोटाला : BAS अफसर मुमुक्ष चौधरी के खिलाफ 'निगरानी' ने 4 माह पूर्व ही रेड में 2 करोड़ रू मिलने की दी थी जानकारी, जेल जाने के बाद अब हुए 'सस्पेंड' लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग...

बिहार : मवेशी चराने घर से निकला था इंटर का छात्र, बदमाशों ने बेरहमी से कर दी हत्या

NAWADA : नवादा में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बेखौफ बदमाशों ने एक छात्र की बेरहमी से हत्या करने के बाद शव को बधार में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। घटना

बिहार : मवेशी चराने घर से निकला था इंटर का छात्र, बदमाशों ने बेरहमी से कर दी हत्या
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA : नवादा में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बेखौफ बदमाशों ने एक छात्र की बेरहमी से हत्या करने के बाद शव को बधार में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। घटना हिसुआ थाना क्षेत्र के भोला बिगहा गांव की है। बदमाशों ने आखों को फोड़ दिया है और शरीर पर रॉड से दागने के निशान मौजूद हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।


मृतक की पहचान भोला बिगहा गांव निवासी विजय चौहान के बेटे दीपक कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि दीपक गुरुवार को मवेशियों को चराने के लिए घर से निकला था लेकिन देर रात कर घर वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद दीपक का कही पता नहीं चला। परिजन रातभर उसे संभावित जगहों पर तलाश करते रहे और शुक्रवार की सुबह दीपक का शव गांव के बधार से बरामद हुआ। अपराधियों ने दीपक की बेरहमी से हत्या कर दी थी। हत्या से पहले उसके आंखों को फोड़ दिया था और उसे गर्म सलाखों से दागा गया था।


ग्रामीणों की सूचना पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और दीपक का शव देख दहाड़ मारकर रोने लगे। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक छात्र के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। उधर, परिजनों ने बताया कि दीपक इंटर का छात्र था और गांव में किसी के साथ उसकी कोई दुश्मनी नहीं थी। किस कारण से उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है।


बिहार : मवेशी चराने घर से निकला था इंटर का छात्र, बदमाशों ने बेरहमी से कर दी हत्या

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता