1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 26, 2024, 12:34:36 PM
- फ़ोटो
MADHUBANI: मधुबनी में बदमाशों ने घर के बाहर सो रही महिला को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जमीनी विवाद में इस वारदात को अंजाम देने की बात कही जा रही है। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दरअसल, भूमि विवाद को लेकर मंगलवार की देर रात नगर निगम सब्जी मंडी में सोई अवस्था में एक वृद्ध महिला को कुछ लोगों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल महिला की पहचान नगर थाना क्षेत्र के भौआरा निवासी स्व. किशोरी साह की 60 वर्षीय पत्नी कुमारी देवी के रूप में किया गया है। महिला को गंभीर हालत में परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।
महिला के सिर गंभीर जख्म है। पीड़ित महिला कुमारी देवी ने बताया कि उसका उसके पड़ोसी से भूमि विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में लंबित है और बीते 25 जून को कोर्ट में तारिख थी। इसी को लेकर कपिलेश्वर साह के बेटे भोला साह और रोहित ने घटना को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
रिपोर्ट- कुमार गौरव