ब्रेकिंग
Bihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

बिहार: महिला और उसके बच्चे की हत्या से हड़कंप, जंगल से बुरी हालत में मिले दोनों के शव

SITAMARHI: खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां एक साथ दो शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। दोनों शवों के सड़े गले शव को गांव के बाहर जंगली इलाके में मिले हैं। मुस्लिम महिला और

बिहार: महिला और उसके बच्चे की हत्या से हड़कंप, जंगल से बुरी हालत में मिले दोनों के शव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI: खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां एक साथ दो शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। दोनों शवों के सड़े गले शव को गांव के बाहर जंगली इलाके में मिले हैं। मुस्लिम महिला और बच्चे का शव मिलने की बात पूरे गांव में जंगल में लगी आग की तरह फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना पुपरी थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर बैरबा मौजे की है।


दरअसल, रविवार की सुबह ग्रामीण अपने मवेशियों को चरा रहे थे, तभी उन्हें दुर्गंध जैसा महसूस हुआ। जब उन्होंने पास जाकर देखा तो दंग रह गए। जंगल में एक पेड़ के नीचे नकाब पहनी महिला और बच्चे का क्षत विक्षत शव पड़ा हुआ था। घटनास्थल पर छोटे बच्चे का पैंट, चप्पल और अन्य सामान मिले हैं। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि बदमाशों ने महिला को झांसा देकर जंगल में लाया होगा और बाद में उसकी और उसके बच्चे की हत्या कर दी होगी।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल महिला और उसके बच्चे की शिनाख्त नहीं हो सकी है। महिला कौन है और उसकी हत्या क्यों की गई, यह पुलिस के लिए बड़ा सवाल बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि दो साल पहले भी इस जगह पर एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। प्रशिक्षु एसपी दीक्षा के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस टीम छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता