ब्रेकिंग
Good News! बिहार के 211 नए कॉलेजों में 4000 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, जानें योग्यता और सैलरीBihar Weather Alert: 3 जुलाई को इन जिलों में मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया वज्रपात का बड़ा अलर्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाGood News! बिहार के 211 नए कॉलेजों में 4000 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, जानें योग्यता और सैलरीBihar Weather Alert: 3 जुलाई को इन जिलों में मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया वज्रपात का बड़ा अलर्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसा

बिहार: कुएं से अर्धनग्न हालत में मिला लड़की का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका

CHHAPRA: खबर छपरा से आ रही है, जहां एक कुएं से अर्धनग्न हालत में युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। युवती की उम्र 21-22 वर्ष के बीच बताई जा रही है। आशंका जतायी जा रही

बिहार: कुएं से अर्धनग्न हालत में मिला लड़की का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA: खबर छपरा से आ रही है, जहां एक कुएं से अर्धनग्न हालत में युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। युवती की उम्र 21-22 वर्ष के बीच बताई जा रही है। आशंका जतायी जा रही है कि रेप के बाद युवती की हत्या कर बदमाशों ने साक्ष्य को छिपाने के लिए शव को कुंए में फेंक दिया होगा। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाला। फिलहाल युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना दाउदपुर थाना क्षेत्र के जमनपुरा गांव की है।


बताया जा रहा है कि कि कुछ लड़के मवेशियों के लिए घास लाने गांव के बधार में गए थे। लड़के घास काट रहे थे इसी दौरान दुर्गंध आने पर जब कुंए में झांक कर देखा तो शव देखकर उनके होश उड़ गए। जिसके बाद लड़कों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। लड़कों की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। इसी बीच किसी ने फोन कर दाउदपुर पुलिस को घटना की जानकारी दे दी।


घटना की जानकारी मिलते ही दाउदपुर थानाध्यक्ष बीरेंद्र राम और एएसआई उमाचंद्र शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद शव को कुंए से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। आशंका जतायी जा रही है कि रेप के बाद युवती की हत्या कर बदमाशों ने उसके शव को कुएं में फेंक दिया है। घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।