ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- कोर्ट जाएंगेरोजगार की तलाश में हरियाणा गया था परिवार, घर लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा; दो मासूम भाई-बहन की मौतबाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपमैट्रिक के बाद सीधे स्नातक..? BJP प्रत्याशी ने इंटर की डिग्री कब ली बताया ही नहीं, 10वीं पास करने के 12 सालों बाद सुदूर ग्रामीण इलाके के कॉलेज से 'ग्रेजुएशन' कियाBSSC कार्यालय पर अभ्यर्थियों का हंगामा, गेट पर जड़ा ताला; जल्द रिजल्ट जारी करने की मांगबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- कोर्ट जाएंगेरोजगार की तलाश में हरियाणा गया था परिवार, घर लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा; दो मासूम भाई-बहन की मौतबाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपमैट्रिक के बाद सीधे स्नातक..? BJP प्रत्याशी ने इंटर की डिग्री कब ली बताया ही नहीं, 10वीं पास करने के 12 सालों बाद सुदूर ग्रामीण इलाके के कॉलेज से 'ग्रेजुएशन' कियाBSSC कार्यालय पर अभ्यर्थियों का हंगामा, गेट पर जड़ा ताला; जल्द रिजल्ट जारी करने की मांग

बिहार को 2024 में देंगे स्पेशल स्टेटस, नीतीश बोले.. BJP ने नाइंसाफी की

PATNA : बीजेपी से अलग होने के बावजूद नीतीश कुमार बिहार को विशेष दर्जे की मांग का एजेंडा आगे रखे हुए हैं। नीतीश कुमार ने आज एक बार फिर से विशेष दर्जे की बात दोहराई है। नीतीश ने कहा

बिहार को 2024 में देंगे स्पेशल स्टेटस, नीतीश बोले.. BJP ने नाइंसाफी की
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बीजेपी से अलग होने के बावजूद नीतीश कुमार बिहार को विशेष दर्जे की मांग का एजेंडा आगे रखे हुए हैं। नीतीश कुमार ने आज एक बार फिर से विशेष दर्जे की बात दोहराई है। नीतीश ने कहा है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिल जाना चाहिए था। मैं जब बीजेपी के साथ था तो इस बात की उम्मीद थी कि बिहार को स्पेशल स्टेटस मिल जाएगा लेकिन बीजेपी ने मेरी एक बात नहीं मानी। बिहार का भला भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार नहीं सोच सकती है। नीतीश कुमार ने कहा कि बीजेपी के साथ जाना उनकी एक बड़ी भूल थी।


बिहार को विशेष दर्जा दिए जाने की मांग दोहराते हुए नीतीश कुमार ने एक बार फिर से कहा कि बिहार को उसका हक मिलना चाहिए। पिछड़ेपन को दूर करने के लिए बिहार जैसे राज्यों को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाना चाहिए। नीतीश कुमार ने कहा कि अगर मौजूदा सरकार यह दर्जा नहीं देती है तो 2024 में अगर विपक्षी दलों की सरकार आती है तो स्पेशल स्टेटस दिया जाएगा। नीतीश कुमार ने कहा कि स्पेशल स्टेटस पिछड़े राज्यों का हक है।


सीएम नीतीश ने कहा कि वे बिहार को विशेष दर्जा की मांग लंबे समय से करते रहे हैं। सरकार की तरफ से इस मांग को उठाते रहे, कंपेन भी चलाया लेकिन उस मांग को पूरा नहीं किया गया। सीएम नीतीश ने कहा कि अगर दिल्ली में महागठबंध की सरकार बनी तो निश्चित रूप से पिछड़े राज्यों को विशेष राज्य का दर्जा जरूर मिलेगा। हम सिर्फ बिहार की ही बात नहीं कर रहे हैं बल्कि कुछ अन्य पिछड़े राज्य भी हैं जिन्हें विशेष दर्जा की जरूरत है।