Hindi News / news / बिहार : किराना स्टोर से लाखों रुपए लूटकर अपराधी फरार, जांच में जुटी...

बिहार : किराना स्टोर से लाखों रुपए लूटकर अपराधी फरार, जांच में जुटी पुलिस

1st Bihar Published by: Srikant Rai Updated Jul 31, 2022, 7:37:59 AM

बिहार : किराना स्टोर से लाखों रुपए लूटकर अपराधी फरार, जांच में जुटी पुलिस

- फ़ोटो

MADHEPURA : मधेपुरा से खबर सामने आई है, जहां मुरलीगंज-मधेपुरा एनएच 107 पर तीन मोटरसाइकिल पर सवार छह अपराधियों ने हथियार के बल पर वार्ड नंबर 11 स्थित जेनरल स्टोर सह किराना स्टोर के दुकानदार राजकुमार को घेर हथियार के बल पर ढाई लाख रुपया लूट लिया. घटना के बाद अपराधी फरार हो गये. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. 


जानकारी के मुताबिक, मुरलीगंज-मधेपुरा एनएच 107 पर देर शाम करीब सवा नौ बजे तीन मोटरसाइकिल पर सवार होकर आये. वार्ड नंबर 11 स्थित जेनरल स्टोर सह किराना स्टोर के दुकानदार राजकुमार को घेर लिए और हथियार के बल पर ढाई लाख रुपया लूट लिए. अपराधियों ने दुकान के सभी सदस्यों को भीतर रखकर बाहर से बंद कर दिया और अपने साथ दुकानदार का मोबाइल भी ले गए.


वहीं, जब दुकान के भीतर से परिवार वालों की चिल्लाने की आवाज आई तो आस पड़ोस के लोगों ने दौड़कर दुकान को बाहर से खोला. जिसके बाद मामले की जानकारी मुरलीगंज थाने को दी गई. घटना की जानकारी मिलते ही मुरलीगंज थाना अध्यक्ष राजकिशोर मंडल दल बल सहित पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है.