Voter List Revision Bihar: बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में अब तक 6.32 करोड़ फॉर्म जमा, शहरी क्षेत्रों में धीमी रफ्तार Voter List Revision Bihar: बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में अब तक 6.32 करोड़ फॉर्म जमा, शहरी क्षेत्रों में धीमी रफ्तार Bihar News: बिहार में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ चला S-Drive अभियान, 80 वाहन जब्त, 1.93 करोड़ का जुर्माना Bihar News: बिहार में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ चला S-Drive अभियान, 80 वाहन जब्त, 1.93 करोड़ का जुर्माना Patna Crime News: पटना के पॉश इलाके में पार्क में बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत में लोग Patna Crime News: पटना के पॉश इलाके में पार्क में बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत में लोग Bihar Crime News: पुलिस की गिरफ्त में आया इनामी विनोद राठौड़, सांसद को दी थी बम से उड़ाने की धमकी Bihar Crime News: पुलिस की गिरफ्त में आया इनामी विनोद राठौड़, सांसद को दी थी बम से उड़ाने की धमकी Bihar News: बिहार में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण बनी बड़ी मुसीबत, परेशान BDO ने DM को भेजा इस्तीफा, वरीय अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप Bihar Politics: 'बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी तो मैं बनूंगा डिप्टी सीएम' VIP चीफ मुकेश सहनी का बड़ा दावा
1st Bihar Published by: Updated Sat, 04 Jun 2022 02:25:37 PM IST
- फ़ोटो
PATNA: बिहार में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो चुका है। ऐसे में मानसून का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक इस बार भी मानसून समय से पहले बिहार में दस्तक दे सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि मानसून के दौरान ला-नीना की स्थिति से इस बार भी बिहार के अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश होगी। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मानसून बिहार की सीमा पर पहुंच चुका है।
भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो मानसून बंगाल की खाड़ी में पहुंच चुका है और बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। बिहार में मानसून का प्रवेश पूर्णिया जिले के रास्ते होने की उम्मीद जताई जा रही है। IMD की ओर से जारी मानचित्र के मुताबिक मानसून बिहार की सीमा पर पहुंच गया है और अगर मानसून इसी गति से बढ़ता रहा तो 10 जून से पहले बिहार में प्रवेश कर जाएगा।
हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बिहार में मानसून का प्रवेश 13 से 15 जून के बीच होने की उम्मीद है। देश में ला-नीना की स्थिति अगस्त महीने तक बनी रहेगी। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि बिहार के उत्तरी भाग में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। इसके साथ ही राज्य के अन्य जिलों में भी अच्छी बारिश होने की संभावना है।