Hindi News / news / बड़ी खबर : बिहार की 36 ट्रेनें रद्द, रेलवे ने किया एलान, कई...

बड़ी खबर : बिहार की 36 ट्रेनें रद्द, रेलवे ने किया एलान, कई ट्रेनों का रूट चेंज, देखिये पूरी लिस्ट

1st Bihar Published by: Updated Mar 04, 2021, 6:30:12 PM

बड़ी खबर : बिहार की 36 ट्रेनें रद्द, रेलवे ने किया एलान, कई ट्रेनों का रूट चेंज, देखिये पूरी लिस्ट

- फ़ोटो

PATNA : रेलवे से जुडी हुई इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार की तीन दर्जन ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. रेलवे की ओर मिली जानकारी के मुताबिक तक़रीबन डेढ़ दर्जन ट्रेनों का रुट चेंज कर दिया गया है. इसके अलावा कई ट्रेनों को आंशिक रूप से चलाने की योजना है. मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रूट रिले इंटरलाॅकिंग का कार्य 3 मार्च से 19 मार्च तक चलने वाला है.


मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रूट रिले इंटरलाॅकिंग के कार्य को लेकर मुजफ्फरपुर जंक्शन से खुलने और गुजरने वाली 36 ट्रेनों का परिचालन अस्थाई रूप से रद्द किया गया है. 19 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से जबकि 4 स्पीचल ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर आंशिक रूप से चलाया जायेगा. इसी दौरान 7 ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों के मध्य नियंत्रित की जाएंगी और 4 ट्रेनों को पुर्निर्धारित कर चलाया जाएगा.