Hindi News / news / बिहार: खगड़िया में तेज आंधी के कारण गिरा पेड़, दबने से दो मासूमो...

बिहार: खगड़िया में तेज आंधी के कारण गिरा पेड़, दबने से दो मासूमो की गई जान, एक घायल...

1st Bihar Published by: Updated Apr 30, 2022, 8:56:51 AM

बिहार: खगड़िया में तेज आंधी के कारण गिरा पेड़, दबने से दो मासूमो की गई जान, एक घायल...

- फ़ोटो

Khagaria: इस वक़्त की बड़ी खगड़िया से आ रही है, जहां बीते दिन यानि कि शुक्रवार की देर रात तेज आंधी ने जमकर तबाही मचाई है। जहां एक तरफ खगड़िया और भागलपुर को जोड़ने वाले फोरलेन पुल का सुपर स्ट्रक्चर तेज आंधी और बारिश में धाराशाह हो गया। वहीं दूसरी ओर एक घर पर विशाल पेड़ के गिरने से 2 मासूम बहनों की दर्दनाक मौत हो गई। 


वहीं एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है। बताया जा रहा है कि परिवार के सभी लोग घर में सो रहे थे इसी दौरान अचानक पेड़ गिर गया। दोनों बहनों की दबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसमें दो की मौत और एक घायल है। इस घटना के बाद पुरे इलाके में कोहराम मच गया।