ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

बिहार के विश्वविद्यालयों में अब एक सिलेबस रखने की तैयारी, सीबीसीएस पैटर्न होगा लागू

PATNA : बिहार में उच्च शिक्षा से जुड़ी एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ रही है। राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में अगले सत्र से एक ही तरह का सिलेबस लागू होगा। स्नातक के सिलेबस में बड़ा

बिहार के विश्वविद्यालयों में अब एक सिलेबस रखने की तैयारी, सीबीसीएस पैटर्न होगा लागू
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में उच्च शिक्षा से जुड़ी एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ रही है। राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में अगले सत्र से एक ही तरह का सिलेबस लागू होगा। स्नातक के सिलेबस में बड़ा बदलाव करने की तैयारी है और इसके लिए सभी विश्वविद्यालयों में सीबीसीएस यानी चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम लागू कर दिया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इस नए सिस्टम के लागू होने के बाद उच्च शिक्षा में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। कॉलेज इंटरनल परीक्षा ले पाएंगे साथ ही साथ विश्वविद्यालय एक्सटर्नल एग्जाम लेने का सिस्टम डिवेलप करेगा। इस सिस्टम के लागू होने से राष्ट्रीय स्तर पर बिहार के छात्रों की स्वीकार्यता बढ़ेगी, साथ ही साथ छात्र–छात्राओं को नई शिक्षा नीति के तहत फायदा भी मिलेगा। 




राज्य की उच्च शिक्षा निदेशक प्रोफेसर रेखा कुमारी के मुताबिक प्रदेश के विश्वविद्यालयों में नए सत्र से सीबीसीएस के तहत पढ़ाई कराई जाएगी। इसके लिए सिलेबस में बदलाव किया जा रहा है। सिलेबस बदलने की जिम्मेदारी राजभवन के कंधे पर है। सरकार ने इस बदलाव के लिए राजभवन से आग्रह किया है राजभवन अब कुलपतियों की कमेटी बनाकर सिलेबस बदलने का काम पूरा करेगा। इस नए सिलेबस के लागू होने से बीपीएससी, नेट और यूपीएससी जैसे परीक्षाओं में छात्रों को फायदा मिलेगा। नई व्यवस्था लागू हुई तो पूरे बिहार के विश्वविद्यालयों में एक ही सिलेबस लागू रहेगा। यह सिलेबस पटना विश्वविद्यालय की तर्ज पर होगा। पटना विश्वविद्यालय ने अपने यहां स्नातक में सीबीसीएस पेटर्न लागू कर रखा है। साल 2019 में भी इस तरह की पहल की गई थी लेकिन राजभवन ने इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया था। 




दरअसल सीबीसीएस पेटर्न यानी चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम में छात्रों को नंबर की जगह ग्रेड और क्रेडिट दिया जाता है। इतना ही नहीं छात्र अपने हिसाब से सब्जेक्ट चुन सकते हैं। छात्रों को फायदा मिलेगा कि अगर कोई हिंदी का स्टूडेंट साइंस पढ़ना चाह रहा है तो वह इसका चयन कर सकता है। छात्रों को उसके लिए अटेंडेंस और क्रेडिट मिलेंगे।

टैग्स