ब्रेकिंग
PM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरी

शराबबंदी वाले बिहार का हाल देखिए: शराबियों ने स्कूल में घुसकर खूब मचाया उत्पात, शिक्षिका के साथ छेड़खानी की; विरोध किया तो दिव्यांग शिक्षक को पीटा

ARWAL: बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए कई साल बीत गए लेकिन शराब के शौकीन लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। किसी न किसी तरह से शराब उनके हाथ लग जा रही है और थोड़ी सी शराब पीन

शराबबंदी वाले बिहार का हाल देखिए: शराबियों ने स्कूल में घुसकर खूब मचाया उत्पात, शिक्षिका के साथ छेड़खानी की; विरोध किया तो दिव्यांग शिक्षक को पीटा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARWAL: बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए कई साल बीत गए लेकिन शराब के शौकीन लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। किसी न किसी तरह से शराब उनके हाथ लग जा रही है और थोड़ी सी शराब पीने के बाद वे अपने आपे से बाहर हो जा रहे हैं। ताजा मामला अरवल से सामने आया है, जहां शराब के नशे में धुत्त युवकों ने सरकारी स्कूल में घुसकर जमकर उत्पात मचाया है।


दरअसल, पूरा मामला करपी थाना क्षेत्र के दोरा तेरा उच्च माध्यमिक स्कूल का है। शुक्रवार को यहां शराब के नशे में धुत्त होकर चार युवक स्कूल में घुस गए और क्लासरूम में बच्चों को पढ़ा रही शिक्षिका के साथ छेड़खानी करने लगे। जब वहां मौजूद एक दिव्यांग शिक्षक ने इसका विरोध किया तो शराबियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान मनचलों ने स्कूल में रोड़ेबाजी की घटना को भी अंजाम दिया।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस के पहुंचते ही चारों शराबी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने स्कूल में घुसकर हंगामा करने वाले ओमप्रकाश कुमार, गुड्डू कुमर, सुनील कुमार और अजय राम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस घटना के बाद स्कूल के अन्य शिक्षकों में दहशत का माहौल है।