Hindi News / news / बिहार : सुबह-सुबह ट्रेन से कटकर दो की मौत, हादसे में चाचा-भतीजी की...

बिहार : सुबह-सुबह ट्रेन से कटकर दो की मौत, हादसे में चाचा-भतीजी की गई जान

1st Bihar Published by: Vyom Dipansh Updated Oct 06, 2021, 10:00:07 AM

बिहार : सुबह-सुबह ट्रेन से कटकर दो की मौत, हादसे में चाचा-भतीजी की गई जान

- फ़ोटो

NALANDA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के नालंदा जिले से सामने आ रही है. नालंदा के बिहार शरीफ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर चाचा-भतीजी की मौत हो गई है. घटना की खबर मिलते ही मृतकों के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.


घटना नालंदा के बिहार शरीफ रेलवे स्टेशन की है. यहां सुबह-सवेरे राजगीर-दानापुर पैसेंजर ट्रेन से कटकर चाचा और भतीजी लो मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बासुकीनाथ अपनी 7 वर्षीय भतीजी सुरुचि के साथ राजगीर दानापुर पैसेंजर ट्रेन पकड़कर पटना जा रहे थे. उसी दौरान रेलवे ट्रैक क्रॉस करने के दौरान विपरीत दिशा से ट्रेन आ गई और दोनों ट्रेन के चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई. ये दोनों बिहारशरीफ के खंदक पर रहते थे. अपने रिश्तेदार के श्राद्ध कर्म में भाग लेने के लिए महनार जा रहे थे.


जानकारी मिली है कि  भतीजी की मौत मौके पर ही हो गई जबकि चाचा का एक हाथ कट गया. चाचा को इलाज के लिए आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में पावापुरी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया. यहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई. रेल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.