1st Bihar Published by: SONU SHARMA Updated Jul 01, 2021, 9:18:01 PM
- फ़ोटो
MUZAFFARPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से सामने आ रही है. एक भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है. जबकि इस घटना में छः लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. जख्मियों को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. मामले की जांच की जा रही है.
घटना मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र की है. यहां एनएच 722 पर सहदानी गांव के पास तेजरफ्तार के साथ एक अनियंत्रित ट्रक घर में घुस गई है. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है. जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं. जख्मियों को आनन-फानन में इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है.
हादसे के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है. मृतकों के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. मृतकों की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया जा रहा है.