1st Bihar Published by: Updated Aug 21, 2021, 10:31:38 AM
- फ़ोटो
MADHUBANI : इस वक्त एक बड़ी खबर मधुबनी जिले से सामने आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है.
घटना कलुआही थाना क्षेत्र के मुरैठा गांव की है. मिली जानकारी के अनुसार, बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई है.
स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.