ब्रेकिंग
हर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार के समस्तीपुर में बड़ा हादसा: बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु का स्लैब गिरा, 6 मजदूर घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: लापता वाहन चालक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; हिरासत में तीन युवकभारत सरकार ने टेलीग्राम को भेजा नोटिस, पायरेसी को लेकर मांगा जवाब; 15 दिन का दिया समयहर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार के समस्तीपुर में बड़ा हादसा: बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु का स्लैब गिरा, 6 मजदूर घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: लापता वाहन चालक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; हिरासत में तीन युवकभारत सरकार ने टेलीग्राम को भेजा नोटिस, पायरेसी को लेकर मांगा जवाब; 15 दिन का दिया समय

बिहार : दहेज में बुलेट के लिए महिला सिपाही की हत्या, ससुराल वालों ने गला घोंटकर मार डाला

KHAGARIA : बिहार में एक बार फिर दहेज दानवों की करतूत सामने आई है. ससुराल के लोगों ने दहेज में बाइक नहीं मिलने पर एक महिला सिपाही की हत्या कर दी है. मृतका का पति सेना में तैनात है.

बिहार : दहेज में बुलेट के लिए महिला सिपाही की हत्या, ससुराल वालों ने गला घोंटकर मार डाला
First Bihar
2 मिनट

KHAGARIA : बिहार में एक बार फिर दहेज दानवों की करतूत सामने आई है. ससुराल के लोगों ने दहेज में बाइक नहीं मिलने पर एक महिला सिपाही की हत्या कर दी है. मृतका का पति सेना में तैनात है. इस घटना के सामने आते ही जिला पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 


घटना खगड़िया जिले के मड़ैया ओपी अंतर्गत अररिया गांव की है. मृतका की पहचान महिला सिपाही प्रतिक्षा कुमारी के रूप में की गई है. मृतका की मां भागलपुर जिले के अकबरनगर श्रीरामपुर निवासी रेणु देवी ने दहेज के लिए अपनी बेटी प्रतिक्षा की हत्या गले में फांसी का फंदा डालकर किए जाने का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगाया है. 


मृतका के परिजन ने बताया कि वह रोहतास जिले के डेहरी अनसोन में बिहार पुलिस में सिपाही पद पर कार्यरत थी. बीते 24 अक्टूबर को करवाचौथ के दिन वह मड़ैया ओपी के अररिया गांव अपने ससुराल आई थी. उसका पति आर्मी में जवान अंकित कुमार भी घर पहुंचा था. ससुराल वालों ने दहेज के कारण उसकी हत्या कर दी. 


परिजनों ने बताया पति और ससुराल वाले बुलेट की मांग पहले से कर रहे थे. घटना की सूचना के बाद मड़ैया ओपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया है. ओपी प्रभारी रतनेश कुमार रतन ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है. इस घटना के बाद से मृतका के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. 

टैग्स