ब्रेकिंग
ऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज50 हजार रुपये घूस लेते धनरुआ अंचल कार्यालय का क्लर्क गिरफ्तार, निगरानी की बड़ी कार्रवाईऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज50 हजार रुपये घूस लेते धनरुआ अंचल कार्यालय का क्लर्क गिरफ्तार, निगरानी की बड़ी कार्रवाई

बिहार के इस जिले में डायरिया का कहर: एक दर्जन से अधिक लोग हुए संक्रमित, कैंप कर रही डॉक्टरों की टीम

NAWADA: बिहार के नवादा में डायरिया ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। एक दर्जन से अधिक लोग डायरिया से संक्रमित हो गए हैं। संक्रमित लोगों में बच्चे और बूढ़े अधिक हैं। बड़ी संख्या में लो

बिहार के इस जिले में डायरिया का कहर: एक दर्जन से अधिक लोग हुए संक्रमित, कैंप कर रही डॉक्टरों की टीम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: बिहार के नवादा में डायरिया ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। एक दर्जन से अधिक लोग डायरिया से संक्रमित हो गए हैं। संक्रमित लोगों में बच्चे और बूढ़े अधिक हैं। बड़ी संख्या में लोगों के संक्रमित होने की जानकारी मिलने के बाद गांव में डॉक्टरों की टीम कैंप कर रही है। अस्पतालों में भी संक्रमित लोगों को भर्ती कराया गया है।


दरअसल, वारिसलीगंज प्रखंड के कोचगांव पंचायत स्थित झौर गांव के अनुसूचित टोला में डायरिया फैल गया है। टोले में करीब दर्जन भर लोग संक्रमित हो चुके हैं। ग्रामीणों की मानें तो बीते गुरुवार से ही टोले के लोग उल्टी और दस्त की शिकायत से परेशान थे। कुछ लोगों ने स्थानीय डॉक्टरों से दवा लेकर खाया लेकिन संक्रमण बढ़ता गया।


इसके बाद शुक्रवार की देर शाम आधा दर्जन संक्रमित लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बड़ी संख्या में लोगों के डायरिया से संक्रमित होने के बाद शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और लोगों का इलाज शुरू किया।


डॉक्टरों ने लोगों से अपने घर और आसपास साफ सफाई रखने की अपील की है। डॉक्टरों की टीम लगातार लोगों की जांच कर रही है औप उनके बीच जरूरी दवा का वितरण कर रही है। फिलहाल हालात काबू में हैं।