Hindi News / news / गोपालगंज में बड़ा हादसा : तीन लोगों की स्पॉट डेथ, दो बाइक में...

गोपालगंज में बड़ा हादसा : तीन लोगों की स्पॉट डेथ, दो बाइक में आमने-सामने से जबरदस्त भिड़ंत

1st Bihar Published by: Meraj Ahmad Updated Oct 08, 2021, 8:02:18 PM

गोपालगंज में बड़ा हादसा : तीन लोगों की स्पॉट डेथ, दो बाइक में आमने-सामने से जबरदस्त भिड़ंत

- फ़ोटो

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज में एक बड़ा हादसा हुआ है. दो बाइक की जोरदार भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में एक महिला भी शामिल है. हादसे के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.


घटना थावे थाना क्षेत्र की है. यहां इटवा पुल के पास दो बाइक के बीच आमने-सामने से जबरदस्त भिड़ंत हो गई. इस हादसे में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि एक बाइक पर सवार होकर हथुआ निवासी टप्पू मियां और सकीना खातून गोपालगंज अपने कुछ निजी काम से आ रहे थे. तभी सामने से बाइक पर सवार होकर आ रहे अरविंद भारती की गाड़ी में टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों की मौत हो गई. 


इस हादसे के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है. बताया जा रहा है कि टप्पू मियां और सकीना खातून किसी जरूरी काम के लिए घर से निकले थे लेकिन वो वापस नहीं लौट सके. मौत की मनहूस खबर मिलते ही घर में चीख-चीत्कार मच गई.