ब्रेकिंग
राम मंदिर दान में गड़बड़ी पर सियासी घमासान, RJD सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रस्ट को भेजा कानूनी नोटिस; मांगा चार साल का हिसाबसीनियर एडवोकेट एस डी संजय बने बिहार के महाधिवक्ता, पी के शाही के इस्तीफे के बाद खाली था पदबुलेट सवार युवकों ने लहराए हथियार, वीडियो वायरल होते ही एक्शन में आई पुलिसभोजपुर एनकाउंटर पर बवाल: भरत भूषण तिवारी की मौत के बाद मां ने उठाए गंभीर सवाल, पूछा- जब सरेंडर कर दिया था तो क्यों मारी पांच गोली?BIHAR NEWS : 'सबकी अपनी-अपनी तानाशाही और हनक ...', खुलासा करने वाले पत्रकार के घर छापेमारी पर घिरी सरकार, राजद ने उठाए गंभीर सवाल, कहा - सवाल पूछने वालों को प्रताड़ित किया जा रहा राम मंदिर दान में गड़बड़ी पर सियासी घमासान, RJD सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रस्ट को भेजा कानूनी नोटिस; मांगा चार साल का हिसाबसीनियर एडवोकेट एस डी संजय बने बिहार के महाधिवक्ता, पी के शाही के इस्तीफे के बाद खाली था पदबुलेट सवार युवकों ने लहराए हथियार, वीडियो वायरल होते ही एक्शन में आई पुलिसभोजपुर एनकाउंटर पर बवाल: भरत भूषण तिवारी की मौत के बाद मां ने उठाए गंभीर सवाल, पूछा- जब सरेंडर कर दिया था तो क्यों मारी पांच गोली?BIHAR NEWS : 'सबकी अपनी-अपनी तानाशाही और हनक ...', खुलासा करने वाले पत्रकार के घर छापेमारी पर घिरी सरकार, राजद ने उठाए गंभीर सवाल, कहा - सवाल पूछने वालों को प्रताड़ित किया जा रहा

बिहार : दंपति ने की आत्महत्या, घरेलू कलह से परेशान होकर दोनों ने लगाई फांसी

GOPALGANJ : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के गोपालगंज जिले से सामने आ रही है जहां पारिवारिक कलह से तंग आकर दंपति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी. इस घटना की जानकारी जैसे ही आसपास के लोगो

बिहार : दंपति ने की आत्महत्या, घरेलू कलह से परेशान होकर दोनों ने लगाई फांसी
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के गोपालगंज जिले से सामने आ रही है जहां पारिवारिक कलह से तंग आकर दंपति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी. इस घटना की जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को मिली तो हड़कंप मच गया. लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी. 


घटना थावे थाना के लोहर पट्टी गांव की है. मिली जानकारी के अनुसार, पारिवारिक कलह से तंग आकर पहले पत्नी ने फांसी लगाकर ख़ुदकुशी की और फिर कुछ घंटे बाद पति भी फांसी के फंदे से झूल गया. बताया जाता है कि दोनों के दो बच्चे हैं. घटना के बाद से दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है. लोगों को जब इसकी जानकारी मिली तो इलाके में सनसनी मच गई. 


स्थानीय थाना की पुलिस को तुरंत मामले की जानकारी दी गई. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी. मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. गांव वालों के अनुसार, दोनों की ख़ुदकुशी की वजह पारिवारिक कलह है. पति-पत्नी के बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर लड़ाई झगड़े हुआ करते थे. फिलहाल जांच शुरू कर दी गई है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraj Ahmad

FirstBihar संवाददाता