Hindi News / news / बिहार के दो जिलों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट ...

बिहार के दो जिलों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट

1st Bihar Published by: Updated Jul 04, 2022, 6:50:29 AM

बिहार के दो जिलों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट

- फ़ोटो

PATNA: बिहार में मॉनसून सक्रिय है। कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है तो कहीं बाढ़ तक की स्थिति बनी हुई है। अगले 24 से 48 घंटे के अंदर राजधानी पटना समेत अन्य जगहों पर वज्रपात के साथ बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट भी जारी किया है। वहीं, उत्तर बिहार के अररिया और किशनगंज जिले में एक-दो जगहों पर ठनका गिरने के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 


वहीं दूसरी ओर कई जिलों में बादल छाए रहने से लोगों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो राज्य के सभी हिस्सों में पूर्वी और दक्षिण पूर्वी हवाओं का प्रभाव बना हुआ है। मानसून की ट्रफ लाइन अनूपगढ़, ग्वालियर, सीधी, जमशेदपुर, दक्षिण झारखंड, बंगाल की खाड़ी होते हुए गुजर रही है। इसके कारण बिहार के भी कुछ इलाकों में वज्रपात के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।


रविवार की बात करें तो गोपालगंज में सबसे अधिक 53.2 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। वहीं सीवान के दरौली में 40, गया के शेरघाटी में 36.2, नालंदा के एकंगरसराय में 32.4, किशनगंज के तैबपुर में 29.4, मुजफ्फरपुर के रेवाघाट में 29.4, पूर्णिया के बनमनखी में 28.6 मिलीमीटर बारिश हुई।