1st Bihar Published by: Prashant Updated Oct 21, 2021, 11:19:52 AM
- फ़ोटो
DARBHANGA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के दरभंगा से सामने आ रही है. नदी में नाव डूबने से दो लोगों की मौत हो गई है. इस घटना के बाद से मौके पर अफरा तफरी मच गई. लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी जिसके बाद गोताखोरों की मदद से शवों को पानी से बाहर निकालने का प्रयास जारी है.
घटना कुशेश्वरस्थान के कोनिया घाट पर हुई. मिली जानकारी के अनुसार, नाव डूबने से दो लोगों की मौत हो गई है. मृतकों की पहचान कोनिया निवासी हेमंत कुमार और विवेक शर्मा के रूप में की गई है.
लोगों ने बताया कि नाव पर चार मोटरसाइकिल के साथ 6 लोग सवार थे. तभी अचानक तेज बहाव में नियंत्रण खोकर नाव डूब गई. चार लोगों ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाई. हालांकि दो लोगों को बचाया नहीं जा सका है. दोनों के शवों की तलाश जारी है.
पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से लाशों की खोजबीन कर रही है. इधर हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.