ब्रेकिंग
बिहार में NH का महाजाल: 15 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का खाका तैयार, राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा DPRCM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में हवाई चप्पल पहनकर ड्यूटी करता दिखा पुलिसकर्मी, VIDEO वायरलहत्या के दोषी को उम्रकैद की सजा, शादी से पहले युवक ने ले ली थी मंगेतर की जानCM सम्राट चौधरी ने मिलर हाई स्कूल को लिया गोद, बनेंगे AI लैब और स्मार्ट क्लास, छात्रों में खुशी का माहौल मैं भरत तिवारी का भाई हूं’ कहकर विवादों में आये सिपाही आशीष तिवारी होंगे बर्खास्त...DIG ने पुलिस मुख्यालय को भेजी रिपोर्टबिहार में NH का महाजाल: 15 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का खाका तैयार, राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा DPRCM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में हवाई चप्पल पहनकर ड्यूटी करता दिखा पुलिसकर्मी, VIDEO वायरलहत्या के दोषी को उम्रकैद की सजा, शादी से पहले युवक ने ले ली थी मंगेतर की जानCM सम्राट चौधरी ने मिलर हाई स्कूल को लिया गोद, बनेंगे AI लैब और स्मार्ट क्लास, छात्रों में खुशी का माहौल मैं भरत तिवारी का भाई हूं’ कहकर विवादों में आये सिपाही आशीष तिवारी होंगे बर्खास्त...DIG ने पुलिस मुख्यालय को भेजी रिपोर्ट

बिहार : युवक ने सिर में गोली मारकर की आत्महत्या, एक दिन पहले हुए झगड़े के बाद से परेशान था

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक युवक ने अपने घर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच

बिहार : युवक ने सिर में गोली मारकर की आत्महत्या, एक दिन पहले हुए झगड़े के बाद से परेशान था
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक युवक ने अपने घर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. 


घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र बिशनपुर चतुर्भुज वार्ड नंबर 17 की है. मृतक की पहचान विष्णुपुर चतुर्भुज निवासी रंजन सिंह का 21 वर्षीय पुत्र हिमांशु शेखर उर्फ मुरारी कुमार के रूप में की गई है. बताया जाता है कि हिमांशु शेखर उर्फ मुरारी किसी बात से नाराज था. जिसके बाद उसने अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली. 


स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मुफस्सिल थाने पुलिस को दी. मौके पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई. 


मिली जानकारी के अनुसार हिमांशु शेखर उर्फ मुरारी का घर के बाहर किसी से विवाद हुआ था. जिसके बाद से वह बहुत परेशान था. परिजनों ने उसे काफी समझाया भी था. लेकिन वह कुछ समझने को तैयार नहीं था. इसके बाद उसने आवेश में आकर खुद को सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली.  


वहीं, मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजीव लाल ने बताया कि हिमांशु शेखर उर्फ मुरारी नामक युवक ने अपने घर में खुद ही सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. उन्होंने यह भी कहा कि मुरारी आपराधिक प्रवृति का व्यक्ति था. वह चार बार जेल भी जा चुका है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता