ब्रेकिंग
भोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोप

बिहार : रेप के आरोपी ने वकील का कपड़ा पहनकर कोर्ट में कर दिया सरेंडर, बाहर सिविल ड्रेस में घूमते रह गए पुलिसवाले

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे जानकार आप भी दंग रह जायेंगे. दरसअल गुरूवार को रेप के एक आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया. लेकिन जिस नाटकीय अ

बिहार : रेप के आरोपी ने वकील का कपड़ा पहनकर कोर्ट में कर दिया सरेंडर, बाहर सिविल ड्रेस में घूमते रह गए पुलिसवाले
First Bihar
3 मिनट

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे जानकार आप भी दंग रह जायेंगे. दरसअल गुरूवार को रेप के एक आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया. लेकिन जिस नाटकीय अंदाज में उसने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया, वह चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल उसने पुलिस को चकमा देने के लिए वकील का कपड़ा पहनकर कोर्ट में सरेंडर किया. बाद में जब पुलिसवालों क इस बात की खबर मिली, वे हाथ मलते रह गए.


भागलपुर शहर के परवत्ती मोहल्ले में एक महिला के साथ रेप की घटना हुई. इस घटना को अंजाम देने वाले कन्हैया यादव को पुलिस कई दिनों से तलाश रही थी. पुलिस को इसकी भनक लगी कि बलात्कार का आरोपी कन्हैया यादव कोर्ट में सरेंडर करने वाला है. इसकी सूचना पर पुलिस सिविल ड्रेस में कोर्ट के बाहर तैनात थी. पुलिसवाले मुख्य बिल्डिंग में सादे लिवास में घूम रहे थे. 


इस दौरान आरोपी कन्हैया यादव ने पुलिसवालों को चकमा देने के लिए एक तरकीब अपनाई. कन्हैया वकील के ड्रेस में अपने दोस्त की बाइक पर बैठकर कोर्ट में प्रवेश किया और एसीजेएम आरके रैना की कोर्ट में सरेंडर कर दिया. बताया जा रहा है कि कन्हैया अपने मुंह पर मास्क भी लगाया था, जिससे वह पहचान में नहीं आया. बाद में उसे जेल भेज दिया गया. 


पुलिस इस घटना में दूसरे आरोपी सावन यादव की तलाश में जुटी हुई है. सावन यादव गिरफ्तारी के लिए तातारपुर और विश्वविद्यालय थाना की टीम ने ढोल बज्जाकर उसके घर पर इश्तेहार चिपकाया. इधर दूसरी ओर रेप पीड़िता और उसके घरवाले  सहमे हैं. उनका कहना अहइ कि भले ही कन्हैया ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया लेकिन उसके साथी अभी भी बाहर हैं. उनसे ख़तरा है. वे लगातार दबाव बना रहे हैं.


पीड़िता के पति ने बताया कि गुरुवार सुबह उनके कुछ रिश्तेदारों ने बताया कि बुधवार रात दो युवक उनकी घर की ओर गली में कई बार आये और वापस लौट गये. इससे पहले भी कई दिनों तक उनकी घर की रेकी करायी जा रही है. उन्होंने पुलिस से उनके घर और परिवार की सुरक्षा का इंतजाम करने की गुहार लगायी.