Hindi News / news / बिहार: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो महिला समेत 4 को रौंदा, एसएसबी जवानों...

बिहार: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो महिला समेत 4 को रौंदा, एसएसबी जवानों ने कराया भर्ती

1st Bihar Published by: DEEPAK RAJ Updated Oct 15, 2021, 8:55:30 PM

बिहार: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो महिला समेत 4 को रौंदा, एसएसबी जवानों ने कराया भर्ती

- फ़ोटो

BAGHA : इस वक्त एक ताजा खबर बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से सामने आ रही है. बगहा में एक भीषण रोड एक्सीडेंट हुआ है. तेज रफ्तार एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने दो बाइक सवारों को रौंद दिया है. घटना आमीन दो महिला समेत चार लोग बुरी तरह जख्मी हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.


घटना  पश्चिम चंपारण जिले के बगहा की है. यहां वाल्मीकिनगर मुख्य सड़क पर रामपुर के पास तेज रफ्तार एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने चार लोगों को कुचल दिया है, जिसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं. एसएसबी के जवानों ने आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है. इनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. 


घटना की सूचना मिलने के बाद लौकरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर कार्रवाई में जुटी है. बताया जाता है तेज गति से आ रही स्कार्पियो एक के बाद दूसरे बाइक को ठोकर मार दी थी. फिलहाल घायलों का इलाज कराया जा रहा है.