ब्रेकिंग
दरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती✦ नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦मुख्यमंत्री आवास में चल रही NDA की मीटिंग खत्म: 9 सितंबर को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, MLC चुनाव पर बनी रणनीति✦झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में ली अंतिम सांस✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦दरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती✦ नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦मुख्यमंत्री आवास में चल रही NDA की मीटिंग खत्म: 9 सितंबर को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, MLC चुनाव पर बनी रणनीति✦झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में ली अंतिम सांस✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख

बालू का खेल: बिहार सरकार को लगा 11.72 करोड़ का चूना, खनन पदाधिकारी ने इस कंपनी पर लिया एक्शन

AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. सोन नदी में बालू खनन का ठेका लेने वाली आदित्य मल्टीकाम कंपनी पर करोड़ों रुपये की बालू चोरी की प्राथमिकी दर

बालू का खेल: बिहार सरकार को लगा 11.72 करोड़ का चूना, खनन पदाधिकारी ने इस कंपनी पर लिया एक्शन
First Bihar
2 मिनट

AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. सोन नदी में बालू खनन का ठेका लेने वाली आदित्य मल्टीकाम कंपनी पर करोड़ों रुपये की बालू चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. हालांकि प्राथमिकी में कंपनी के किसी व्यक्ति को नामजद नहीं किया गया है. 


बता दें कि खनन पदाधिकारी आजाद आलम के द्वारा कंपनी पर 22 लाख 47 हजार 700 घनफीट बालू चोरी के मामले में बारुण थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. कंपनी पर 11 करोड़ 72 लाख 50 हजार रुपये की सरकारी राजस्व की क्षति करने के मामले में यह प्राथमिकी दर्ज हुई है. 


मामले की जानकारी देते हुए खनन पदाधिकारी ने बताया कि बारुण थाना क्षेत्र के खेमदा बालू घाट की 16 सितंबर को जांच की गई तो 18000 घनफीट बालू अंकित है पर पीएमयू के द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रतिवेदन के अनुसार उक्त बालू घाट पर 22,65,700 घनफीट बालू का भंडारण पाया गया है. 


जांच में पाया गया कि कंपनी के द्वारा बिना ई-चालान के 22,47,700 घनफीट बालू का अवैध प्रेषण किया गया है. कंपनी के द्वारा 11,72,50,032 रुपये सरकारी राजस्व की क्षति की गई है. 


खनन पदाधिकारी ने बताया कि क्षति की यह राशि कंपनी से वसूलनी है. उन्होंने बताया कि पुलिस की जांच में बालू की चोरी करने के मामले में फंसी कंपनी के मालिक, संचालक और कर्मियों के नाम का पता चलेगा. 


मामले पर एसडीपीओ गौतम शरण ओमी ने बताया कि वे नए आए हैं. वे कंपनी पर दर्ज प्राथमिकी का जांच करेंगे. फाइल देखने से पता चलेगा कि इस मामले में कंपनी के मालिक और प्रबंधक का नाम आया है कि नहीं. अनुसंधान में मालिक और प्रबंधक का नाम जरूर आएगा और कार्रवाई भी होगी. 

टैग्स