1st Bihar Published by: Updated Jan 16, 2020, 6:14:43 PM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां 6 जिलों के अभियोजन पदाधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. गृह विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक बिहार अभियोजन सेवा के 6 अफसर को नए विभाग में जिम्मेदारी मिली है. बेतिया, सीतामढ़ी, गया समेत 6 जिलों के अभियोजन पदाधिकारियों का तबादला किया गया है.
गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक सभी 6 अभियोजन पदाधिकारियों का ट्रांसफर आर्थिक अपराध इकाई, वित्त विभाग और दूसरे जिलों के अभियोजन कार्यालयों में किया गया है. हेमंत कुमार, रिज़वान इस्माइल, शशि शेखर, सुरेश राय, अमित कुमार और अभय कुमार सिंह का ट्रांसफर किया गया है.
