1st Bihar Published by: Updated May 31, 2022, 7:40:31 AM
- फ़ोटो
PATNA: बिहार के कई जिलों में जहां लोग गर्मी से बेहाल हैं तो वहीं कई इलाकों में बारिश की स्थिति बनी हुई है। मंगलवार को भी 12 जिलों में बारिश हो सकती है। जबकि उत्तर से दक्षिण बिहार का तापमान बढ़ने के कारण लोगों को गर्मी की मार झेलनी पड़ेगी। मौसम विभाग पटना के मुताबिक़ अगले 48 घंटों में तापमान दो से चार डिग्री बढ़ने की संभावना है।
कई जिलों में गर्मी से लोग परेशान हैं। वहीं प्रदेश के कई जिलों में आज भी बारिश होगी, जिसमें सुपौल, अररिया, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, जमुई और बांका शामिल है। सोमवार को अररिया जिले के फारबिसगंज में 115.4 मिलीमीटर यानी सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई। वहीं सुपौल के वीरपुर में 79.4 मिलीमीटर बारिश हुई। जबकि कई जगहों पर मेघ के साथ-साथ बादल छाये रहें। पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, पूर्णिया, किशनगंज, मधुबनी, दरभंगा और बांका में बूंदा बांदी हुई।
मंगलवार को कई जिलों में तापमान बढ़ने के आसार हैं, जिसमें दक्षिण पश्चिम भाग के बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल, रोहतास और कैमूर में 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पारा रह सकता है। वहीं जिन जिलों का तापमान 38 से 40 डिग्री तक रहेगा उनमें पटना, नालंदा, गया, जहानाबाद नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सिवान, सारण और गोपालगंज शामिल है।