ब्रेकिंग
Bihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनGood News! बिहार के 211 नए कॉलेजों में 4000 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, जानें योग्यता और सैलरीBihar Weather Alert: 3 जुलाई को इन जिलों में मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया वज्रपात का बड़ा अलर्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनGood News! बिहार के 211 नए कॉलेजों में 4000 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, जानें योग्यता और सैलरीBihar Weather Alert: 3 जुलाई को इन जिलों में मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया वज्रपात का बड़ा अलर्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केस

बिहार: जेठ से दिल लगा बैठी थी दो बच्चों की मां, पति की गैरमौजूदगी में बॉयफ्रेंड के साथ हो गई फुर्र

MUNGER: रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना मुंगेर से सामने आई है। यहां दो बच्चों मां अपने जेठ के प्यार में ऐसी पागल हुई कि लोक लाज को ताक पर रखकर उसके साथ फरार हो गई। महिला का पति

बिहार: जेठ से दिल लगा बैठी थी दो बच्चों की मां, पति की गैरमौजूदगी में बॉयफ्रेंड के साथ हो गई फुर्र
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MUNGER: रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना मुंगेर से सामने आई है। यहां दो बच्चों मां अपने जेठ के प्यार में ऐसी पागल हुई कि लोक लाज को ताक पर रखकर उसके साथ फरार हो गई। महिला का पति दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी करता है। पति की गैरमौजूदगी में पत्नी अपने जेठ से दिल लगा बैठी थी। पिछले दो वर्षों से महिला का अपने जेठ के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और जब दूरियां बर्दाश्त से बाहर हो गई तो महिला घर में रखे गहने और पैसे लेकर फरार हो गई। पीड़ित पति ने थाने पहुंचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। घटना असरगंज थाना क्षेत्र के मकवा गांव की है।


जानकारी के मुताबिक, असरगंज के मकवा गांव निवासी त्रिपुरारी की शादी बेगूसराय के रघुनाथपुर निवासी शिकारी शाह की बेटी नर्मदा के साथ साल 2007 में बड़े ही धूमधाम के साथ हुई थी। शादी के कुछ वर्षों तक तो दोनों पति-पत्नी के बीच सबकुछ ठीक रहा। इस बीच नर्मदा ने दो बच्चों को भी जन्म दिया। परिवार बढ़ा तो पैसों की तंगी भी होने लगी। जिसके बाद त्रिपुरारी ने गांव छोड़कर बाहर जाने का फैसला ले किया। भारी मन से वह पैसे कमाने के लिए अपने कुछ जान पहचान के लोगों के साथ मुंबई चला गया। मुंबई में वह मजदूरी करने लगा और हर महीने कमाई का कुछ हिस्सा रखकर बाकी पैसे घर भेजता रहा।


इसी बीच पति की गैरमैजूदगी में नर्मदा पड़ोस में ही रहने वाले रिश्ते में जेठ लगने वाले चार बच्चों के पिता कैलाश को दिल दे बैठी। दोनों एक दूसरे से फोन पर घंटों बाते करने लगे। बातचीत का आगे बढ़ा तो मुलाकातों का सिलसिला भी चल पड़ा। इस बात की जानकारी जब नर्मदा के पति त्रिपुरारी को लगी तो उसने इसका विरोध किया। इस बात को लेकर कैलाश और त्रिपुरारी के बीच कहासुनी भी हो गई थी।


दोनों को प्यार का ऐसा नशा चढ़ा कि मर्यादा को ताक पर रखकर बीते 22 जनवरी को दोनों घर ले फरार हो गए। घटना की जानकारी मिली तो त्रिपुरारी मुंबई से भागा-भागा मुंगेर पहुंचा। घर पहुंचा तो नर्मदा अपने साथ दोनों बच्चों और घर में रखे गहने लेकर फरार हो गई थी। पीड़ित त्रिपुरारी ने असरगंज थाने में पत्नी के प्रेमी कैलाश समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़ित के बयान के आधार पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।