ब्रेकिंग
Bihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानखान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी कोर्ट सुनाएगा आदेश; मिलेगी राहत?जीतन राम मांझी का नया राग: SC-ST के लिए अलग निर्वाचक मंडल की वकालत की, बोले- ऊंची जाति वाले लोग..Bihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानखान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी कोर्ट सुनाएगा आदेश; मिलेगी राहत?जीतन राम मांझी का नया राग: SC-ST के लिए अलग निर्वाचक मंडल की वकालत की, बोले- ऊंची जाति वाले लोग..

बिहार : जमुई में तेज रफ्तार का कहर,अज्ञात वाहन की चपेट में आने से शख्स की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

JAMAUI : बिहार के अंदर शासक हादसों के मामले में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सा

बिहार : जमुई में तेज रफ्तार का कहर,अज्ञात वाहन की चपेट में आने से शख्स की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

JAMAUI : बिहार के अंदर शासक हादसों के मामले में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जमुई से निकल कर सामने आ रही है। जहां सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। हालांकि,अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। 


दरसअल, जमुई में सड़क हादसा हुआ है। यहां जिले के पिरहिंडा गांव के पास शनिवार की सुबह एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।  शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जिस वजह से पुलिस उसकी पहचान में जुटी है। घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र के सिकंदरा-शेखपुरा मुख्य मार्ग एनएच 333ए की है। 


इस हादसे में मृतक का चेहरा बुरी तरह से कुचल गया है। जिस वजह से पहचान में दिक्कत हो रही है। उधर, दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।इसकी सूचना सिकंदरा थाने की पुलिस को दी गई। जिसके बाद सिकंदरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जाता है कि सिकंदरा-शेखपुरा मुख्य मार्ग स्थित पिरहिंडा गांव के पास शनिवार सुबह जब वह शख्स एनएच 333ए से गुजर रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। वहीं, सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और छानबीन में जुट गई है। 


उधर, इस मामले में सिकंदरा थाना थानाध्यक्ष ने बताया है कि सिकंदरा-शेखपुरा मुख्य मार्ग स्थित पिरहिंडा गांव के समीप शनिवार की सुबह एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन द्वारा कुचल देने की सूचना मिली थी।  पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना में मृतक का चेहरा बुरी तरह से कुचल जाने के कारण फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।