ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बिहार: कैदी की मौत पर हंगामा, जेल में मारपीट के दौरान हुआ था घायल; मुआवजे के लिए सड़क पर उतरे परिजन

MUNGER: मुंगेर मंडलकारा में बंद दो कैदियों के बीच मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए कैदी धीरज की 12 दिनों के बाद इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। मृतक का शव के मुंगेर पहुंचते

बिहार: कैदी की मौत पर हंगामा, जेल में मारपीट के दौरान हुआ था घायल; मुआवजे के लिए सड़क पर उतरे परिजन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर मंडलकारा में बंद दो कैदियों के बीच मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए कैदी धीरज की 12 दिनों के बाद इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। मृतक का शव के मुंगेर पहुंचते ही परिजन आक्रोशित हो गए और शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया। मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने आगजनी कर जेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।


दरअसल, कासिम बाजार थाना क्षेत्र के रहने वाले धीरज और उसके दो चचेरे भाई अपनी भाभी की हत्या के मामले में 2021 से मंडल कारा में बंद थे। जेल प्रशासन के अनुसार आज से 12 दिन पूर्व 20 जून को जब वे सेल संख्या 9 में भोजनकाल के समय बंद थे, तो दोनों चचेरे भाई धीरज और कपिलदेव मंडल के बीच किसी बात को ले झगड़ा शुरू हो गया और कपिलदेव मंडल ने धीरज के सिर पर ईट से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था।


धीरज को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिय हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। सोमवार की शाम धीरज की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। जैसे ही धीरज का शव उसके पैतृक निवास मकससपुर पहुंचा परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा जेल प्रशासन के खिलाफ फ़ूट पड़ा। लोगों ने सड़क पर आगजनी की और शव को सड़क पर रखकर यातायात को बाधित कर दिया।


जानकारी मिलते ही एसडीओ और एसडीपीओ कासिमबाजार थाने की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और गुस्साए लोगों को समझा बुधाकर किसी तरह से शांत कराया। परिजनों का कहना है कि जेल के भीतर सेल में ईंट कहां से आई, जेलर को इसका जवाब देना होगा। परिजनों ने आरोपी चचेरे भाई के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।