ब्रेकिंग
बिहार में SHO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप; DGP के निर्देश पर हुई कार्रवाईपूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपहाईटेंशन तार की चपेट में आए मकान मालिक समेत तीन लोग, निर्माण कार्य के दौरान हुआ बड़ा हादसाहर्ष फायरिंग केस में दोषी BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर फैसला सुरक्षित, शनिवार को आएगा कोर्ट का अंतिम निर्णय; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?बिहार में SHO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप; DGP के निर्देश पर हुई कार्रवाईपूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपहाईटेंशन तार की चपेट में आए मकान मालिक समेत तीन लोग, निर्माण कार्य के दौरान हुआ बड़ा हादसाहर्ष फायरिंग केस में दोषी BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर फैसला सुरक्षित, शनिवार को आएगा कोर्ट का अंतिम निर्णय; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?

बिहार : हत्या के मामले में 3 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, SP ने थानेदार और दो ASI को किया सस्पेंड

NAWADA : खबर नवादा से आ रही है, जहां एसपी गौरव मंगला ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। एसपी ने कार्य में लापरवाही के आरोप में वारिस

बिहार : हत्या के मामले में 3 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, SP ने थानेदार और दो ASI को किया सस्पेंड
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA : खबर नवादा से आ रही है, जहां एसपी गौरव मंगला ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। एसपी ने कार्य में लापरवाही के आरोप में वारिसलीगंज थानाध्यक्ष राजीव कुमार पटेल, एसआई अश्विनी कुमार और एसआई रामफल मंडल को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल, वारिसलीगंज के झौर गांव में चोरी के एक मामले को लेकर पिछले 12 दिनों से विवाद चल रहा था। बीते रविवार को इसी मामले को लेकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसी मामले को लेकर एसपी ने थानाध्यक्ष और दो दारोगा के खिलाफ कार्रवाई की है।


जानकारी के अनुसार चोरी की घटना को लेकर वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के झौर गांव में पिछले 10 दिनों से विवाद चल रहा था। इस दौरान रविवार को आज गांव के दो पक्षों में पथराव और गोलीबारी की घटना हुई थी।  जिसमें सीने में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई थी। मृतक का पहचान और झौर गांव निवासी सुले तांती का पुत्र अनिल तांती के रूप में हुई थी। घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।


बता दें चोरी के बाद गांव के लोग कटोरा उड़ाने का रीति रिवाज अपना रहे थे। जिसमें चोरी का आरोप गांव के ही एक परिवार पर लग गया। इसे लेकर आक्रोशित लोग आपस में ही भिड़ गए और युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि मृतक की शादी दो महीने पहले हुई थी। थानाक्ष्यक्ष ने पिछले 10 दिनों से चल रहे विवाद की जानकारी अपने किसी भी वरीय अधिकारी को नहीं दी थी। जिसको लेकिन एसपी ने यह कार्रवाई की है। तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता