Ayush Mhatre: आयुष म्हात्रे ने पहले ही मैच में तोड़ा 18 साल पुराना रिकॉर्ड, विस्फोटक बल्लेबाजी देख फैंस बोले “इसे अब तक बचाकर क्यों रखा था” बेतिया में ग्रामीणों का इंसाफ: गांव की लड़की से छेड़खानी करने वाले 2 मनचलों को जमकर पीटा, चेहरे पर कालिख लगाकर चप्पल से पिटाई का Video Viral Lawrence Bishnoi: लॉरेंस बिश्नोई गैंग में धड़ल्ले से हो रही युवाओं की भर्ती, चुनौती से निपटने के लिए पुलिस ने तैयार किया मास्टरप्लान वर्दी का ख्वाब साकार कर रहे हैं अजय सिंह, फिजिकल की तैयारी के लिए युवाओं को दे रहे हाई जम्पिंग गद्दा कर्नाटक में पूर्व DGP की हत्या, पत्नी पर लगा संगीन आरोप, बिहार के रहने वाले थे ओम प्रकाश PBKSvsRCB: पंजाब किंग्स पर जीत के साथ विराट कोहली ने तोड़ डाला धोनी का यह बड़ा रिकॉर्ड, अब रोहित शर्मा की बारी Bihar News: चुनावी साल में केंद्र सरकार ने खोला खजाना, बिहार के लिए बनाया विकास का यह मेगा प्लान; जानिए.. Bihar News: एक गलती और कई दुकानें राख में तब्दील, लाखों की संपत्ति स्वाहा, कहीं आप भी तो नहीं करते यह भूल? मुंगेर में 5 मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, हथियार बनाते 3 कारीगर गिरफ्तार Bihar Crime: शराब तस्करों का पीछा करने के दौरान पुलिस की गाड़ी पलटी, 2 पुलिसकर्मी घायल, तस्कर गिरफ्तार
1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated Wed, 19 Jun 2024 06:26:00 PM IST
KAIMUR : कैमूर पुलिस ने मारपीट के एक मामले में लालू यादव को गिरफ्तार कर लिया है। भैंस चराने को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे के ऊपर बंदूकें तान दी थी। तभी इसकी जानकारी पुलिस को मिली और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लालू यादव को हथियार के साथ धर-दबोचा।
दरअसल, भगवानपुर थानाक्षेत्र के मरची गांव के रहने वाले लालू यादव भैंस चराने आए थे। इसी दौरान एक दूसरा व्यक्ति भी अपनी भैंस को लेकर चराने पहुंच गया। लालू यादव ने उसे दूसरी जगह जाकर अपनी भैंस चराने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते बात मारपीट तक जा पहुंची। फिर क्या था, लालू यादव अपने घर गया और बंदूक लेकर घटनास्थल पर पहुंच गया।
इसी बीच किसी ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। भैंस चराने के वर्चस्व को लेकर हो रही लड़ाई के बीच पहुंची भगवानपुर पुलिस ने लालू यादव को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर दो एकनाली देसी बंदूक भी जब्त किया गया है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। पुलिस लालू यादव का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। मरची गांव में खेल का मैदान है, उसी में कुछ लोग भैंस चरा रहे थे। ऐसे में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया।
भभुआ डीएसपी शिवशंकर कुमार ने बताया कि भगवानपुर थानाक्षेत्र के मरची गांव में 18 जून को भैंस चराने के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लड़ाई हो रही थी। सूचना मिलने के बाद भगवानपूर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो लालू यादव को घटना स्थल से गिरफ्तार कर लिया गया। लालू यादव के निशानदेही पर एक व्यक्ति श्याम सुंदर यादव के घर में छुपा कर रखे गए 0.315 बोर के एक नाली बंदूक को जब्त कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि मामले में फिलहाल श्याम सुंदर यादव घटनास्थल से फरार है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार आरोपी लालू यादव से पूछताछ करने पर बताया है कि भगवानपुर थाना क्षेत्र के पहाड़ी इलाके से वह बंदूक खरीद कर लाया हुआ था। इसका भी पुलिस सत्यापन करते हुए आगे की कार्रवाई करेगी। पूरे मामले का गंभीरता से जांच किया जा रहा है और जो भी संलिप्त होगा उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।