ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

बिहार: हादसे की शिकार हुई पटना जा रही तेज रफ्तार बस, मौके पर मची अफरा-तफरी

MOTIHARI: खबर पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से आ रही है, जहां यात्रियों से भरी बस हादसे की शिकार हो गई है। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के

बिहार: हादसे की शिकार हुई पटना जा रही तेज रफ्तार बस, मौके पर मची अफरा-तफरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: खबर पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से आ रही है, जहां यात्रियों से भरी बस हादसे की शिकार हो गई है। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस मोतिहारी से पटना जा रही थी, तभी पिपराकोठी थाना क्षेत्र के कृषि विज्ञान केंद्र के पास हादसे की शिकार हो गई।


बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी बस मोतिहारी से पटना के लिए रवाना हुई थी। जैसे ही बस कृषि विज्ञान केंद्र के पास पहुंची, तभी ड्राइवर को झपकी आ गई और बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। जिसका फायदा उठाते हुए बस ड्राइवर और खलासी मौके से फरार हो गए। 


हादसे के वक्त बस पर करीब बीस से अधिक लोग सवार थे। इस हादसे में पांच लोगों को गंभीर चोटें आई हैं जबकि चार लोगों को हल्की चोट थी, जिनका इलाज कराने के बाद दूसरे बस से पटना भेज दिया गया जबकि अन्य लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पांच घायलों में एक लड़की की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।