1st Bihar Published by: RITESH HUNNY Updated Mar 12, 2022, 9:48:46 AM
- फ़ोटो
SAHARSA : होली पर्व को लेकर पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है. होली के अवसर पर बिहार में शराब की मांग को देखते हुए तस्कर मौके का फायदा उठाने लगे है. होली पर्व को लेकर एसपी के निर्देश पर शराब कारोबारीयों के खिलाफ स्पेशल ड्राइव चलाकर कार्यवाही की जा रही है. सहरसा पुलिस ने एक बार फिर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद करने में सफलता पाई है.
पेट्रोलिंग पैंथर टीम के द्वारा सदर थाना क्षेत्र के कहरा कुटी के समीप शराब लदे ट्रैक्टर को जब्त किया है. गिट्टी लदे ट्रैक्टर की आड़ में तस्करों के द्वारा भारी मात्रा में विदेशी शराब खपाया जा रहा था. पैंथर टीम के द्वारा शराब लदे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है. जब्त विदेशी शराब का आंकलन किया जा रहा है.