ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायल

बिहार: घर से लापता इंटर की छात्रा का शव मिलने से सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में रेप के बाद हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोमवार की सुबह छात्रा का शव बसवाड़ी से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक छात्रा रविवार को अच

बिहार: घर से लापता इंटर की छात्रा का शव मिलने से सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में रेप के बाद हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोमवार की सुबह छात्रा का शव बसवाड़ी से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक छात्रा रविवार को अचानक अपने घर से लापता हो गई थी। कांटी थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव स्थित एक सरकारी स्कूल के पास बसवारी से उसका शव मिला है।


मृतका की पहचान कर्जा थाना क्षेत्र के रूपवारा गांव निवासी इंटरमीडिएट की छात्रा शबाना खातून के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार को शबाना अचानक घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने सभी संभावित जगहों पर उसकी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। सोमवार को ग्रामीणों ने शबाना का शव सरकारी स्कूल के पास बसवारी में मिलने की जानकारी परिजनों को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक छात्रा के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। छात्रा के कपड़े खुले हुए पाए गए हैं। इस घटना को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने छात्रा की रेप के बाद हत्या करने की आशंका जताई है। इलाके में लोगों के बीच तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। 

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता