ब्रेकिंग
Good News! बिहार के 211 नए कॉलेजों में 4000 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, जानें योग्यता और सैलरीBihar Weather Alert: 3 जुलाई को इन जिलों में मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया वज्रपात का बड़ा अलर्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाGood News! बिहार के 211 नए कॉलेजों में 4000 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, जानें योग्यता और सैलरीBihar Weather Alert: 3 जुलाई को इन जिलों में मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया वज्रपात का बड़ा अलर्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसा

बिहार: दारू के चक्कर में गई ओझा की जान, पहले शराब पीने को बुलाया फिर काट डाला गला

GAYA: बिहार में आपराधिक वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। बेखौफ बदमाशों के लिए किसी को भी गोली मार देना आम बात हो गई है। ताजा मामला गया से सामने आया है, जहां शराब पिलाने के बहान

बिहार: दारू के चक्कर में गई ओझा की जान, पहले शराब पीने को बुलाया फिर काट डाला गला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: बिहार में आपराधिक वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। बेखौफ बदमाशों के लिए किसी को भी गोली मार देना आम बात हो गई है। ताजा मामला गया से सामने आया है, जहां शराब पिलाने के बहाने घर से बुलाकर एक शख्स की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। घटना इमामगंज थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव की है।


मृतक की पहचान मोहनपुर गांव निवासी 60 वर्षीय कृष्णा भारती के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कृष्णा भारती ओझा गुनी का काम करता था। देर रात किसी ने फोन कर कृष्णा भारती को शराब पिलाने के झांसा देकर बुलाया। फोन आने के बाद कृष्णा भारती थोड़ी देर में वापस लौटने की बात कहकर घर से निकल गया। काफी समय बीतने पर जब वह वापस घर नहीं लौटा तो परिजनों को शंका होने लगी।


रातभर खोजबीन के बावजूद कृष्णा का कहीं पता नहीं चल सका। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने कृष्णा भारती का शव गांव के बाहर खेत में देखा। इस घटना के बाद ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है।