ब्रेकिंग
Good News! बिहार के 211 नए कॉलेजों में 4000 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, जानें योग्यता और सैलरीBihar Weather Alert: 3 जुलाई को इन जिलों में मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया वज्रपात का बड़ा अलर्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाGood News! बिहार के 211 नए कॉलेजों में 4000 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, जानें योग्यता और सैलरीBihar Weather Alert: 3 जुलाई को इन जिलों में मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया वज्रपात का बड़ा अलर्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसा

बिहार: घर से बुलाकर कारोबारी की बेरहमी से हत्या, दोस्तों पर ही मर्डर करने का आरोप

ARA: भोजपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। बदमाश हर दिन हत्या की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं लेकिन भोजपुर की पुलिस अपनाधियों के स

बिहार: घर से बुलाकर कारोबारी की बेरहमी से हत्या, दोस्तों पर ही मर्डर करने का आरोप
Mukesh Srivastava
3 मिनट

ARA: भोजपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। बदमाश हर दिन हत्या की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं लेकिन भोजपुर की पुलिस अपनाधियों के सामने बौनी साबित हो रही है। ताजा घटना आरा के गिद्दा ओपी क्षेत्र की है, जहां अपराधियों ने एक कबाड़ी व्यवसायी की निर्मम तरीके से हत्या कर शव को पेपर मिल के पीछे गेहूं की खेत में फेंक कर फरार हो गए।


मृतक कारोबारी की पहचान गिद्दा ओपी क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय जयप्रकाश साव के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात कारोबारी जयप्रकाश साव को उसके दोस्तों ने फोन कर घर से बाहर बुलाया था। जिसके बाद जयप्रकाश थोड़ी देर में आने के बात कहकर घर से निकल गया था। काफी समय बीत जाने के बाद जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को अनहोनी की आशंका सताने लगी। रातभर खोजबीन के बावजूद उसका कही पता नहीं चला।


शनिवार की सुबह जब ग्रामीण खेतों की तरफ गए तो जयप्रकाश के शव गेंहू के खेत में पड़ा हुआ पाया। ग्रामीणों द्वारा मृतक के परिजनों को जानकारी दी गई, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। बदमाशों ने जयप्रकाश की पहले जमकर पिटाई की है और बाद में उसके शव को फंदे से लटका दिया है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि जयप्रकाश के दोस्तों ने ही उसकी हत्या कर शव को गेंहू के खेत में फेंक दिया है।


घटना से गुस्साए लोगों ने मृतक के परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता