ब्रेकिंग
प्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतराप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतरा

Bihar Flood: रौद्र रूप दिखाने लगी बागमती, गांव में घुसा बाढ़ का पानी; अलर्ट पर जिला प्रशासन

SEOHAR: शिवहर में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बागमती नदी के जलस्तर काफी बढ़ गया है। जिससे तटबंधों पर दबाब बढ़ गया है। साथ ही बराही गा

Bihar Flood: रौद्र रूप दिखाने लगी बागमती, गांव में घुसा बाढ़ का पानी; अलर्ट पर जिला प्रशासन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SEOHAR: शिवहर में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बागमती नदी के जलस्तर काफी बढ़ गया है। जिससे तटबंधों पर दबाब बढ़ गया है। साथ ही बराही गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। जहां डीएम विवेक रंजन मैत्रेय के निर्देश पर पुरनहिया बीडीओ, सीओ व थाना अध्यक्ष पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया है।


बागमती नदी में लगातार जलस्तर में वृद्धि हो रही है। जलस्तर खतरे के निशान से 108 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है। बराही गांव के निचले इलाके में बाढ़ का पानी घुस गया है। वही लगातार हो रही बारिश से शिवहर शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है और जिला किसान मैदान, जिला शिक्षा विभाग कार्यालय के समक्ष में भी स्थिति गंभीर है।


पानी भर जाने से आम लोगो को काफ़ी कठिनाईयों का सामना करना पर रहा है।. उधर, मेन मार्केट सड़क पर भी में घुटनों तक पानी भरा है। तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश ने शिवहर को जलमग्न कर दिया है। सड़कों पर नालों का पानी बह रहा है। जिससे आवागमन ठप हो गया है। डीएम विवेक रंजन विवेक रंजन मैत्रय ने कहा कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

रिपोर्ट- समीर कुमार झा