ब्रेकिंग
बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..

बिहार: दो बच्चों के साथ महिला ने कुएं में लगाई छलांग, तीनों की डूबकर हुई दर्दनाक मौत

BANKA: बड़ी खबर बांका से आ रही है, जहां एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। कुएं के गहरे पानी में चले जाने के कारण महिला और उसके दोनों बच्चों की दर्दनाक मौत हो

बिहार: दो बच्चों के साथ महिला ने कुएं में लगाई छलांग, तीनों की डूबकर हुई दर्दनाक मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BANKA: बड़ी खबर बांका से आ रही है, जहां एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। कुएं के गहरे पानी में चले जाने के कारण महिला और उसके दोनों बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना बांका थाना क्षेत्र के लीलावरण गांव की है।


मृतक महिला और उसके बच्चों की पहचान लीलावरण गांव निवासी नागेश्वर यादव की 35 वर्षीय पत्नी पिंकी देवी, तीन साल की बेटी सुनीता कुमारी और पांच साल के बेटे सुमन कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पिंकी देवी मानसिक तौर पर बीमार थी। बुधवार को वह अचानक अपने बच्चों के साथ कुएं के पास पहुंची और देखते ही देखते कुएं में छलांग लगा दी। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने जबतक तीनों को कुएं से बाहर निकाला, तीनों की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। किस कारण से महिला ने इतना बड़ा आत्मघाती कदम उठाया फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Sonty Sonam

FirstBihar संवाददाता