Hindi News / news / बिहार: दीवार गिरने से मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

बिहार: दीवार गिरने से मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

1st Bihar Published by: AJIT Updated Jan 27, 2022, 6:29:57 PM

बिहार: दीवार गिरने से मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

- फ़ोटो

BHAGALPUR: भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र के बंधु मोदी हाट इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक पुरानी दिवार अचानक गिर पड़ी जिसमें दबने से एक मासूम की मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बरबगंज थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची आगे की कार्रवाई में जुटी है। मृत बच्चे की पहचान बंधू मोदी लेन निवासी मोहम्मद सूफी के 5 वर्षीय पुत्र आसिफ के रूप में हुई है। 


घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि दो तीन बच्चे खेल रहे थे तभी बच्चों पर दीवार गिर गई। आशिफ दीवार के मलबे में दबा पाया गया। लोगों आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर पहुंचे जिसके बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गयी। 


इस घटना पर दुख जताते हुए ग्रामीणों ने बताया कि दीवार काफी पुरानी थी। इसे लेकर मकान के मालिक मरहूम लतीफ हाजी को कई बार आगाह भी किया गया था लेकिन उन्होंने इस ओर कोई ध्यान नही दिया और आज यह दीवार अचानक गिर गया और इसमें दबकर मासूम की मौत हो गयी।  इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।