ब्रेकिंग
बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंबिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएं

बिहार: उपमुखिया पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम

SASARAM: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को मुंह चिढ़ा रहे हैं। ताजा मामला रोहतास के सासाराम से आ रहा है, जहां बदमाशों

बिहार: उपमुखिया पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को मुंह चिढ़ा रहे हैं। ताजा मामला रोहतास के सासाराम से आ रहा है, जहां बदमाशोंने धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया।


दरअसल, राजपुर थाना क्षेत्र के बरना गांव में बरना पंचायत के उपमुखिया रवि रंजन कुमार पर गांव के ही कुछ सामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। धारदार हथियार से हमले में उपमुखिया रवि रंजन घायल हो गए। उन्हें राजपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जाती है।


उपमुखिया ने बताया कि गांव के ही कुछ युवकों ने पुरानी रंजिश में उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया है। इस संबंध में उप मुखिया ने राजपुर पुलिस को सूचना दी है। उपमुखिया रवि रंजन की स्थिति चिंता से बाहर है। हमले को लेकर गांव में तनाव की भी स्थिति देखने को मिल रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता