ब्रेकिंग
PM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरी

बिहार: दलित युवती की रेप के बाद हत्या मामले में पुलिस का एक्शन, मुख्य आरोपी समेत तीन अरेस्ट; कई लोगों को पूछताछ के लिए उठाया

MUZAFFARPUR: इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से निकलकर सामने आ रही है, जहां बीते दिनों दलित युवती के साथ रेप और उसके बाद हत्या के मामले में पुलिस को अहम कामयाबी हाथ लगी है। वारदात क

बिहार: दलित युवती की रेप के बाद हत्या मामले में पुलिस का एक्शन, मुख्य आरोपी समेत तीन अरेस्ट; कई लोगों को पूछताछ के लिए उठाया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से निकलकर सामने आ रही है, जहां बीते दिनों दलित युवती के साथ रेप और उसके बाद हत्या के मामले में पुलिस को अहम कामयाबी हाथ लगी है। वारदात के मुख्य आरोपी समेत उसके तीन साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


दरअसल, पिछले दिनों मुजफ्फरपुर के पारु थाना क्षेत्र के गोपालपुर में दलित युवती के साथ रेप के बाद बदमाशों ने उसे मौत के घाट उतार दिया था। बीते 12 अगस्त को दलित युवती का शव मिलने के बाद मृतका की मां के बयान पर संजय यादव सहित अन्य सहयोगियों के खिलाफ हत्या और दुष्कर्म का केस पुलिस ने दर्ज किया था।


केस दर्ज होने के बाद से सभी आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस सभी को सरगर्मी से तलाश कर रही थी। इसी बीच इस मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। मुख्य आरोपी संजय यादव सहित उसके तीन सहयोगियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य करीब आधा दर्जन लोगों को संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए पुलिस ने उठाया है। फिलहाल कई जगह पर छापेमारी जारी है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता