1st Bihar Published by: PRASHANT KUMAR Updated Apr 21, 2022, 10:19:52 AM
- फ़ोटो
DARBHANGA : इस वक्त की बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है, जहां एक घर में सिलेंडर ब्लास्ट होने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो बच्चें गंभीर रूप से झुलस गए। घटना कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव की है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अगलगी में करीब 10 घर जलकर राख हो गए।
बताया जा रहा है कि कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव स्थित एक घर में खाना बनाने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिससे घर में भीषण आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और एक के बाद एक करीब 10 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। जबतक लोग कुछ कर पाते 10 घर जलकर राख हो गए।
इस हादसे में दो बच्चियों को झुलस कर दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो अन्य बच्चें गंभीर रूप से झुलस गए। मृतकों की पहचान 10 वर्षीय मौसम कुमारी और 8 वर्षीय मेहर कुमारी के रूप में की गई है। घटना के बाद मृतक बच्चियों के परिजनों में कोहराम मच गया है। इधर, घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड़ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया हालांकि तबतक कई घर जल कर राख हो गए।