ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

बिहार: करंट लगने से बिजली मिस्त्री की दर्दनाक मौत, शादी का पंडाल खोलने के दौरान हादसा

BEGUSARAI: बेगूसराय में करंट लगने से एक बिजली मिस्त्री की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना डंडारी थाना क्षेत्र के राजोपुर कटरमाला गांव

बिहार: करंट लगने से बिजली मिस्त्री की दर्दनाक मौत, शादी का पंडाल खोलने के दौरान हादसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में करंट लगने से एक बिजली मिस्त्री की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना डंडारी थाना क्षेत्र के राजोपुर कटरमाला गांव की है। 


मृतक बिजली मिस्त्री की पहचान डंडारी थाना क्षेत्र के सुघरण गांव के रहने वाले वशिष्ठ नारायण महतो का पुत्र नीतीश कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया है कि राजोपुर कटरमाला गांव में एक शादी समारोह में पंडाल निर्माण करने के लिए गया था। जब शादी समारोह समाप्त होने के बाद पंडाल खोल रहा था। इस दौरान बिजली के पोल में सट जाने के कारण करंट के चपेट में नीतीश कुमार आ गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।


परिजनों ने बताया है कि बिजली विभाग के लापरवाही के कारण बिजली के पोल में पहले से तार टूटा हुआ था। जिसके कारण से नीतीश कुमार पंडाल खोलने के दौरान उस बिजली पोल के तार में सट गया। जिसके कारण से उसकी मौत हो गई। फिलहाल इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 


स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना डंडारी थाना पुलिस को दी। मौके पर डंडारी थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता