ब्रेकिंग
बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंबिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएं

बिहार में CSP संचालक के घर भीषण चोरी: 24 लाख कैश समेत से 50 लाख की संपत्ति ले भागे शातिर चोर, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक बार फिर चोरों का उत्पात देखने को मिला है, जहां चोरों ने एक घर में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने गोदरेज में रखे 24 लाख नगद और साढ़े 18 लाख

बिहार में CSP संचालक के घर भीषण चोरी: 24 लाख कैश समेत से 50 लाख की संपत्ति ले भागे शातिर चोर, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक बार फिर चोरों का उत्पात देखने को मिला है, जहां चोरों ने एक घर में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने गोदरेज में रखे 24 लाख नगद और साढ़े 18 लाख जेवरात समेत कुल 50 लाख की संपत्ति चोरी कर ली है। इस चोरी के घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के भगतपुर वार्ड नंबर 8 की है।


पीड़ित राम सुमन कुमार ने बताया है कि वह चामरिया मैदान के सामने फिनो पेमेंट बैंक का सीएसपी चलाते हैं। उन्होंने बताया है कि कलेक्शन का तकरीबन 24 लाख रुपए अपने लॉकर में बंद करके रखा था। सीएसपी केंद्र से जब वापस घर लौटा तो गोदरेज का ताला टूटा हुआ देखकर उनके होश उड़ गए। लॉकर में रखे तकरीबन 24 लाख नगद और गोदरेज में 18 लाख 50 हजार से अधिक रुपए की जेवरात गायब थे। दूसरे कमरे से भी पूरा सामान गायब पड़ा हुआ था।


उन्होंने बताया है कि जब सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखा गया तो उसमें पाया गया कि एक चोर घर में प्रवेश किया है और गोदरेज का ताला तोड़कर भीषण चोरी की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया है। उन्होंने बताया है कि अज्ञात चोरों के खिलाफ बलिया थाना में आवेदन दिया है। फिलहाल इस घटना की सूचना मिलते ही बलिया थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता